फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand state fan arrest

अलग बुंदेलखंड राज्य के समर्थक गिरफ्तार

Fri, 15 Feb 2019 01:22 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand state fan arrest
protest - फोटो : demo
अलग बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ रहे बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के 13 समर्थकों को महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा बुंदेलखंड इंसाफ सेना बांदा के पदाधिकारियों को बबेरू थाना पुलिस ने भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अलग बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ रहे बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता पिछले तीन दिन से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर रहे थे। मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय का कहना है कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनाव से पहले जनसभा में वादा किया था कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो तीन साल में बुंदेलखंड राज्य बना देंगे लेकिन अब केंद्रीय मंत्री अपने वादे से मुकर गई हैं। इसलिए उनकी बुद्धि की शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत को काले झंडे और काले गुब्बारे दिखाने की तैयारी में थे। प्रधानमंत्री की जनसभा में कोई काले झंडे न दिखा सके, इसके लिए मुख्यमंत्री ने अफसरों को कड़ी हिदायत दी थी। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड राज्य के समर्थक मशाल जुलूस लेकर महारानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले दिन में करीब ढाई बजे बांदा जिले की बबेरू थाना पुलिस ने बुंदेलखंड इंसाफ सेना बांदा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने आ रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद से यहां पर भी तय हो गया था कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।  नबाबाद थाना पुलिस ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में बुंदेलखंड राज्य समर्थकों को नोंक - झोंक के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया गिरफ्तार
थाना नबाबाद पुलिस ने नईबस्ती निवासी सत्येंद्र पाल सिंह, दिनेश भार्गव, लक्ष्मण गंज निवासी भानू सहाय, पंचकुइयां निवासी शंकर तिवारी, टहरौली के बंगरा बंगरी निवासी अरविंद, टहरौली के बघैरा निवासी हरीहर पाठक, बांदा के जरेली निवासी अब्दुल सुभान, बांदा के बबेरू स्थित अहार निवासी अमित पटेल, मसीहा गंज निवासी विजित कपूर, थाना प्रेमनगर के हंसारी निवासी प्रदीप नाथ झा, तालपुरा निवासी भीम और कोतवाली के ऋतु बिहार कॉलोनी निवासी सतेंद्र को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया गया। सभी को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed