{"_id":"622ba3095642fc41b542d9ad","slug":"bundelkhand-state-could-not-become-an-issue-in-elections-jhansi-news-jhs2165665152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में मुद्दा नहीं बन सका बुंदेलखंड राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में मुद्दा नहीं बन सका बुंदेलखंड राज्य
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव में पृथक बुंदेलखंड राज्य मुद्दा नहीं बन पाया। अलग राज्य के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में उतरे बुंदेलखंड क्रांति दल के प्रत्याशी महज 278 वोटों पर सिमट कर रह गए। इसके अलावा पक्ष-विपक्ष की चुनावी सभाओं में भी यह मुद्दा पूरी तरह से नदारद रहा।
अलग बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ रहे बुंदेलखंड क्रांति दल ने झांसी सदर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। दल के प्रत्याशी शरद प्रताप सिंह ने बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर लोगों से वोट मांगे, लेकिन उन्हें महज 278 वोटों से संतोष करना पड़ा। साथ ही चुनाव के दरम्यान भाजपा व अन्य विपक्षी दलों की ओर से भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की। चुनाव के दरम्यान ये मुद्दा ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। चुनावी सभाएं करने पहुंचे बड़े नेताओं ने भी कभी इस मुद्दे को नहीं उठाया।
आप नहीं छोड़ पाई छाप
झांसी। पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी झांसी में कोई छाप नहीं छोड़ सकी। सदर सीट से आप के प्रत्याशी बीएल भास्कर महज 670 वोट ही हासिल कर सके। गरौठा से आप प्रत्याशी पुष्पेंद्र को 355 वोट ही मिले। जबकि, मऊरानीपुर विधानसभा में आप प्रत्याशी मोहन लाल 1501 वोटों पर सिमट गए। यह स्थिति तब है जब आप के प्रत्याशियों ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। गांव और मुहल्लों में जाकर वोट मांगे।