फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   deendyal nagar make a third hotspot of city

दीनदयाल नगर बना शहर का तीसरा नया हॉटस्पॉट, 25 हजार लोग घरों में ही रहेंगे

Sat, 09 May 2020 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
deendyal nagar make a third hotspot of city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
झांसी। कोरोना पॉजिटिव वृद्धा मिलने के बाद नंदनपुरा जिले का नया हॉटस्पॉट बन गया है। इसके साथ ही दो दिन में शहर में दो नए हॉटस्पॉट सामने आए हैं। यहां के मुहल्लों को सील करने की तैयारी है। इसके बाद लगभग 25 हजार की आबादी घरों में ही रहेगी। किसी भी व्यक्ति के बाहर से यहां आने और यहां से बेवजह बाहर जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। यहां रहने वाले लोगों को जरूरी वस्तुएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

झांसी में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर के साथ नए-नए हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र सामने आ रहे हैं। 27 अप्रैल को ओरछा गेट अंदर में 59 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यह जिले का पहला हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। इसके बाद बिसातखाना निवासी 37 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद कोतवाली क्षेत्र को शहर का दूसरा हॉटस्पॉट बनाया गया। शनिवार को नंदनपुरा में कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद दीनदयाल नगर को तीसरा हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इस क्षेत्र के आसपास के मुहल्लों को भी बल्लियां लगाकर सील करने की तैयारी है। इसके बाद लगभग 25 हजार की आबादी घरों में ही रहेगी। यहां पर किसी के भी आने-जाने पर पूरी तरह रोक होगी। हालांकि, जरूरी सामानों की सप्लाई घरों तक कराने के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन


मार्च में दिल्ली से आया था रिश्तेदार
झांसी में कोरोना वायरस के नए-नए मरीज भले ही मिल रहे हों लेकिन चेन नहीं खोजी जा पा रही है। वृद्ध महिला की हिस्ट्री खंगालने पर पता चला कि मार्च में महिला का एक रिश्तेदार दिल्ली से उसके घर आया था। एक-डेढ़ महीने बाद कोरोना की लक्षण उभरकर आना डॉक्टरों को पच नहीं रहा है। उनका मानना है कि महिला हाल फिलहाल में परिवार या फिर आसपास के किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। अभी पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन पर रखा गया, स्थिति गंभीर
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार वृद्धा को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से स्थिति गंभीर है। वृद्धा को आइसोलेशन वार्ड के आईसीयू में ऑक्सीजन पर रखा गया है। बताया गया कि महिला लंबे समय से बीपी की समस्या से जूझ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक वृद्धा को शुगर और हृदय संबंधी समस्या भी है।


परिवार के छह सदस्यों को किया क्वारंटीन
महिला के परिवार के छह सदस्यों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब में भेजे जाएंगे। बताया गया कि महिला का बेटा रोडवेज स्थित हंसारी डिपो में नौकरी करता है। इसके अलावा महिला की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है कि वह पिछले 15 दिनों में किससे-किससे मिली। इसके आधार पर उनकी भी जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed