फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand jain school education state increase

बुंदेलखंड के जैन स्कूलों में बढ़ेगा शिक्षा का स्तर

Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand jain school education state increase
झांसी। बुंदेलखंड में चल रहे जैन समाज के स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और उनको आधुनिकता से जोड़ने के लिए शुक्रवार को करगुवां जैन तीर्थ पर शिक्षण संवाद का आयोजन किया गया। जैन शिक्षा समृद्धि द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेें बुंदेलखंड के 40 जैन स्कूलों के प्रबंधकों और संचालकों ने भाग लिया। जिसमेें सभी को शिक्षा में नए प्रयोग करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्र्यक्रम में अहमदाबाद से आए जैन शिक्षा समृद्धि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि जैन समाज ने राष्ट्र के विकास में शिक्षा के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्राथमिक शिक्षा के साथ संस्कार और व्यवहार के साथ आधुनिक प्रगति का सभी को ख्याल रखना होगा। उन्होंने बताया कि जैन शिक्षा समृद्धि ने बीते सालों में 387 वेबिनार के जरिए 632 शिक्षकों को जोड़कर बुंदेलखंड में शैक्षिक स्तर बढ़ाने की पहल की है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक व प्रबंधन शिक्षा के चार आयाम हैं। जिसमें संतुलन के साथ आगे बढ़कर बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात से आए प्रशिक्षक कमल डाबावाला ने बदलते दौर में शिक्षा के आधुनिक साधनों का इस्तेमाल करते हुए प्रेरक संस्मरण सुनाए। संयोजक प्रवीण कुमार जैन ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर प्रतिभाएं हैं। उन्हें व्यवस्थित विकास का अवसर मिले तो देश के विकास में और अधिक योगदान कर सकती हैं। दिल्ली से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन और सिकंदराबाद से आए राष्ट्रीय महामंत्री जवाहर लाल जैन ने जैन शिक्षा समृद्धि की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं में डॉ. राकेश जैन, डॉ. शिखर चंद जैन मड़ावरा, डॉ. विकास जैन बानपुर, पवन जैन टोडी फ तेहपुर, सत्येंद्र जैन गुना, खंड शिक्षा अधिकारी प्रसून जैन झांसी, निरंजना जैन निवाड़ी, अभिनंदन कुमार जैन छतरपुर, कमलेश जैन पृथ्वीपुर, प्रियंका जैन टोडी, केहर सिंह कुशवाहा, कुलदीप सिंह ने भी कई जानकारियां दीं। इस मौके पर शैलेंद्र जैन, अशोक जैन, संजय जैन, विनोद जैन ठेकेदार, अमित प्रधान, शिरोमणि जैन, रविंद्र जैन रेलवे, अनुराग जैन, दीप्ती मलैया बक्सवाहा, दिलीप जैन, मीनू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed