फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand increase

दस साल में 96 लाख से 1.17 करोड़ हो गई बुंदेलखंड की आबादी

Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand increase
झांसी। बुंदेलखंड की आबादी 10 सालों में 21 फीसदी तक बढ़ गई है। बुंदेलखंड में साल 2011 तक जहां 96 लाख लोग रहते थे। वहीं अब यह संख्या 1.17 करोड़ के पार पहुंच गई है। साल दर साल आबादी बढ़ी तो शहरों का दायरा भी बढ़ता गया। दस साल में झांसी समेत सात शहरों का दायरा भी ढाई गुना तक बढ़ गया है। हालांकि शहरों का दायरा और आबादी बढ़ने के साथ ही सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में पृथ्वी पर 800 करोड़ लोगों का घर होने की बात कही गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भी जनसंख्या बढ़ गई है। बुंदेलखंड में बीते दस सालों में आबादी में इजाफा हुआ। आबादी बढ़ने के साथ ही कृषि भूमि, आवासीय भूमि, हाईवे और अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई। हालांकि 2011 के बाद देश में जनगणना नहीं हुई है, मगर सांख्यिकी विभाग के अनुमानित आंकड़े बताते हैं कि बुंदेलखंड में 21 फीसदी जनसंख्या में इजाफा हुआ है। अगले नौ साल यानि 2031 तक इसके 1.40 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

उधर, दस साल में महानगर का दायरा भी तेजी से बढ़ा। पहले यह 90 वर्ग किमी था, जो अब बढ़कर 160 वर्ग किमी हो गया। वहीं जहां करीब 62 गांव महानगर की सीमा में आए थे, लेकिन अब 101 गांव महानगर की सीमा में हैं। 10 साल पहले तक झांसी महानगर की सीमा गोरामछिया तक सीमित थी, जो अब बरुआसागर और रक्सा तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, झांसी जिले में 10 साल में कृषि भूमि और सिंचाई का क्षेत्रफल भी बढ़ गया। कृषि विभाग के अनुसार साल 2011 तक झांसी में 432.4 हेक्टेयर में खेती होती थी। जो 2021 में 501.32 हेक्टेयर में होती है। इसके साथ पहले जहां सिंचाई का क्षेत्रफल 237.2 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 309.5 हेक्टेयर हो गया।
-------------
झांसी में बढ़ गए 50 हजार मकान
झांसी में भी दस साल में करीब 50 हजार मकान बढ़ गए हैं। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के लिए बनाई गई महायोजना के ड्राफ्ट के मुताबिक 2011 में झांसी महानगर की सीमा में 1.25 लाख मकान थे। जो 2021 में बढ़कर 1.75 लाख के पार पहुंच गए। आने वाले समय में 2.23 लाख तक हो जाएंगे। वहीं झांसी नगर निगम में सीमा में वार्डों की संख्या 10 साल में नहीं बढ़ सकी। साल 2011 की जनगणना के आधार पर नगर निगम में 60 वार्ड हैं। इस साल जनगणना न हो पाने से वार्ड नहीं बढ़ सके। जबकि शहर की आबादी के अनुसार कम से 110 वार्ड होने चाहिए।
---
दो लाख से ज्यादा वाहन बढ़ गए
परिवहन विभाग के मुताबिक झांसी में साल 2011 तक 325454 वाहन पंजीकृत थे। लगातार सुविधाएं बढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या भी बढ़कर साढ़े पांच लाख के पार पहुंच गई है। साल 2031 तक यह संख्या सात लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है। इसके अनुसार जिले में परिवहन सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है।
-------------
दस सालों में और विकसित होगा शहर
आने वाले दस सालों में झांसी शहर को विकसित करने का प्लान भी तैयार है। शहर में आबादी बढ़ने के साथ ही करारी, बरुआसागर, पारीछा, बड़ागांव, रक्सा में नई कॉलोनियां बनेंगीं। करारी में ट्रांसपोर्ट नगर, शहर में परिवहन सुविधा में विस्तार के लिए लाइट मेट्रो, हाईवे फेसिलिटी जोन, क्रशर जोन बनेगा। इसके साथ ही तीन नये औद्योगिक क्षेत्र अंबावाय, बड़ागांव-पारीछा और बरुआसागर में बनेंगे। इसके साथ ही थीम पार्क को प्रस्तावित किया गया है।

-------------
एक नजर में बुंदेलखंड में बढ़ी आबादी
जिला जनसंख्या 2011 2021
जालौन 1689974 2027968
झांसी 1998603 2398323
ललितपुर 1221592 1465910
हमीरपुर 1104285 1325142
महोबा 875958 1051149
बांदा 1799410 2159292
चित्रकूट 991730 1190076
कुल 9681552 11714677
(आंकड़े: राज्य सांख्यिकी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार)
-----------
वर्जन
लगातार शहरीकरण होने से शहरों का दायरा बढ़ रहा है। झांसी का दायरा भी बढ़ गया है। करीब 101 गांव शहर की सीमा में आ गए हैं। बुंदेलखंड के हर जिले में आबादी बढ़ने से सीमा और शहरीकरण बढ़ा है।
- एनके पुष्कर्णा, सहयुक्त नियोजक, नियोजन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed