फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   - Bundelkhand experienced heavy rainfall for three days due to the influence of a trough line.

Jhansi News: -ट्रफ लाइन के असर से बुंदेलखंड में तीन दिन हुई झमाझम बारिश

Sat, 29 Aug 2026 02:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 29 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
- Bundelkhand experienced heavy rainfall for three days due to the influence of a trough line.
झांसी। ट्रफ लाइन के असर से पिछले तीन दिनों में बुंदेलखंड में झमाझम बारिश हुई। इसका असर मानसून की कुल बारिश के आंकड़ों पर भी दिखाई दिया है। बुंदेलखंड के सात में से छह जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। महोबा में सामान्य से 73 फीसदी अधिक पानी गिरा है, जबकि झांसी में अब भी सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मानसून अब राजस्थान की ओर बढ़ गया है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक बुंदेलखंड में बारिश की रफ्तार मंद रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

झांसी में पिछले तीन दिनों में 140.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में जिले में 50.8 मिलीमीटर पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि ट्रफ लाइन के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से बुंदेलखंड में बारिश की गतिविधियां तेज थीं।
विज्ञापन


ट्रफ लाइन ने बढ़ाई बारिश
ट्रफ लाइन हवा में कम दबाव का लंबा क्षेत्र होती है। इसके आसपास मानसूनी हवाओं के साथ नमी एकत्र होती है। नमी वाली हवाएं ऊपर उठती हैं तो घने बादल बनते हैं और बारिश होती है। जब ट्रफ लाइन किसी क्षेत्र के आसपास ठहर जाती है तो वहां बारिश की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इसी वजह से पिछले तीन दिनों में झांसी समेत बुंदेलखंड में अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून राजस्थान की ओर बढ़ा, तीन सितंबर से फिर सक्रिय होने के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मानसून अब राजस्थान की ओर बढ़ गया है। इसके चलते एक सितंबर तक बुंदेलखंड में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है और तीन सितंबर से बुंदेलखंड में बारिश देखने को मिल सकती है।

महोबा में सामान्य से 73 फीसदी अधिक बारिश
मौसम विभाग के एक जून से 28 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार महोबा में सामान्य से सबसे अधिक 73 फीसदी बारिश हुई है। यहां सामान्य औसत वर्षा 476.7 मिलीमीटर के मुकाबले अब तक 824.6 मिलीमीटर पानी गिर चुका है।

हमीरपुर में सामान्य 544.5 के मुकाबले 840.4 मिलीमीटर (54 फीसदी अधिक), चित्रकूट में 613.6 के मुकाबले 906.5 मिलीमीटर (48 फीसदी अधिक), बांदा में 596.7 के मुकाबले 791.3 मिलीमीटर (33 फीसदी अधिक), जालौन में 496.4 के मुकाबले 574.4 मिलीमीटर (16 फीसदी अधिक) और ललितपुर में 640.7 के मुकाबले 704.8 मिलीमीटर (10 फीसदी अधिक) बारिश हो चुकी है। वहीं, झांसी में सामान्य 560.2 मिलीमीटर के मुकाबले 494.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 12 फीसदी कम है।

झांसी में सात दिन में कब-कितनी बारिश
तिथि
बारिश (मिलीमीटर)
28 अगस्त
50.8
27 अगस्त
46.8
26 अगस्त
42.7
25 अगस्त
7.4
24 अगस्त
8.0
23 अगस्त
8.8
22 अगस्त
7.4

24 घंटे में बुंदेलखंड में बारिश
जनपद
बारिश (मिलीमीटर)
महोबा
94.1
बांदा
68.5
हमीरपुर
58.9
झांसी
50.8
ललितपुर
24.4
चित्रकूट
23.0
जालौन 16.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed