फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundela Warriors and UPPCL won the Challenger Trophy

Jhansi News: बुंदेले वॉरियर्स व यूपीपीसीएल ने चैलेंजर ट्रॉफी की अपने नाम

Mon, 10 Mar 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bundela Warriors and UPPCL won the Challenger Trophy

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कॉर्पोरेट चैलेंजर ट्रॉफी के दो लीग मुकाबले खेले गए। आरएनएस वर्ल्ड स्कूल परिसर के क्रिकेट मैदान पर खेले गए बुंदेले वॉरियर्स व यूपीपीसीएल ने चैलेंजर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जबकि, मास्टर ब्लास्टर और रेलवे इलेवन को शिकस्त मिली। आकाश व राहुल बने मैन ऑफ द मैच।

मास्टर ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रभात यादव के 51 रन की बदौलत टीम ने 20 ओवरों में 110 रनों का स्कोर खड़ा किया। बुंदेले वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश ने चार विकेट, प्रदीप, आदर्श, प्रियांक और अमन ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुंदेले वॉरियर्स ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को 12.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। बुंदेले वॉरियर्स ने मास्टर ब्लास्टर को सात विकेट से हरा दिया। बुंदेले वॉरियर्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभय प्रताप ने 54 और प्रियांक गुप्ता ने 44 रनों का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटकने वाले आकाश अत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दिन का दूसरा मैच यूपी पावर कॉरपोरेशन (यूपीपीसीएल) व रेलवे इलेवन के बीच खेला गया। इसमें रेलवे इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिल कनोजिया ने 37 रन की मदद से 10 विकेट खोकर 139 रन बनाए। यूपी पावर कॉरपोरेशन झांसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनील गौतम ने चार, अनिल पाल ने मीन अतुल कुमार, अनिल यादव व सतीश यादव ने एक–एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी पावर कॉरपोरेशन झांसी की टीम ने 16.3 ओवरों में नौ विकेट खोकर मैच एक विकेट से अपने नाम कर लिया। यूपीपीसीएल झांसी की ओर से राहुल चौधरी ने 79 रन का योगदान दिया। रेलवे इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मनोज रायकवार ने चार विकेट, जितेंद्र कुमार व सचिन ने दो–दो विकेट लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए राहुल चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed