{"_id":"5f53e1028ebc3e54ba089cb7","slug":"bundekhand-express-reporters-news-jhs175553792","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस 12 से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस 12 से चलेगी
विज्ञापन
bundekhand express
झांसी। रेलवे 12 सितंबर से ग्वालियर से वाराणसी के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर देगा। अभी इस ट्रैक पर यात्रियों के लिए एक भी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। इस ट्रेन के चलने से हजारों यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। साथ ही जीटी एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस व यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस भी झांसी होकर गुजरने लगेंगी। कोरोना महामारी के चलते इन सभी ट्रेनों को स्पेशल गाड़ी बनाकर चलाया जा रहा है।
कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने 23 मार्च से नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा है। इसके बाद देश भर में 11 जून से 15 जोड़ी राजधानी और एक जुलाई से 100 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाना शुरू किया था। इनमें चार जोड़ी राजधानी और चौदह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें झांसी होकर गुजर रही हैं। तीन सितंबर से झांसी लखनऊ इंटरसिटी व झांसी- इटावा एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था।
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने शनिवार को देशभर में 40 और ट्रेनें 12 सितंबर से चलाने की घोषणा की है। पांच ट्रेनें झांसी होकर गुजरेंगी। ये ट्रेनें ग्वालियर से वाराणसी के बीच चलने वाली 01107/01108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 02615/02616 जीटी एक्सप्रेस, 02627/02628 कर्नाटका एक्सप्रेस, 02591/02592 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस व 01841/01842 खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस हैं। खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस नई ट्रेन है। यह ट्रेन अभी तक कुरुक्षेत्र से मथुरा के बीच चलती थी। इस ट्रेन का विस्तारीकरण कर दिया गया है।