फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   termites on door, damping on walls

रेल्वे आवासों की दीवारों पर सीलन, दरवाजों पर दीमक

Sat, 16 Nov 2019 08:00 PM IST
jhansi Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
termites on door, damping on walls
jhansi railway station - फोटो : demo
झांसी। किराए भत्ते में मोटी रकम कटवाने के बाद भी रेलवे कर्मचारियों को खस्ताहाल आवासों में रहना पड़ रहा है। कई क्वार्टरों की दीवारों पर सीलन है तो दरवाजों में दीमक लग गई है। टूटे दरवाजे, खिड़कियां न सुधरने से मच्छर व कीड़े-मकोड़ों ने रहना दूभर कर दिया है। तमाम शिकायतें होने के बाद भी अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे में सीनियर मेल गार्ड एके राय ने मालगोदाम के पास 2011 में डी 114 आवास आवंटित कराया था। बदले में वह अपने वेतन से 18000 मासिक रुपये किराया भत्ता कटवा रहे हैं। मगर, आवास की हालत जर्जर होने के कारण उनको एक- एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। कई बार आवेदन देने के बाद भी पांच साल से पुताई नहीं की गई। दीवारों पर सीलन और दरवाजों पर दीमक लग गई है। बरसात में छत से पानी टपकता है। चूहों की भरमार है। आवास के पीछे सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसा एक आवास का हाल नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, रेल प्रशासन पूर्वी कॉलोनी में बने अफसरों के ढाई सौ बंगलों के रखरखाव का तो पूरा ध्यान रखता है, मगर पश्चिमी कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों के क्वार्टरों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। ऐसा नहीं कि रेल कर्मचारी यूनियनें इस मुद्दे को नहीं उठाती हैं, मगर यूनियन से जुड़े कर्मचारियों के क्वार्टरों का समय से रखरखाव कर उन्हें भी चुप करा दिया जाता है। ऐसे में सामान्य कर्मचारियों के लिए यहां-वहां चक्कर काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में करीब 2300 क्वार्टर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्याओं पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है। अगर उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है तो वह अपने ब्रांच अफसर से शिकायत कर सकते हैं। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे ने मरम्मत कार्य ठेके पर दे रखा है। ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। उनकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है। इससे कर्मचारियों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। यूनियन लगातार इस मांग को उठा रही है।
- आरएन यादव, मंडल सचिव, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन। कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए अफसरों को खुद ध्यान देना चाहिए। रेलवे क्वार्टर की समस्याओं से कर्मचारी का जनजीवन सीधा जुड़ा रहता है। यूनियन लगातार कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रही है।
- वीजी गौतम, मंडल सचिव, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ। मैंने 2011 में आवास का आवंटन कराया था, तब से ही परेशान हो रहा हूं। यहां पर सिर्फ अफसर, यूनियन नेता और प्रभावशाली कर्मचारियों के आवासों का रखरखाव होता है। बाकी कर्मचारी सिर्फ परेशान हो रहे हैं। एके राय, सीनियर मेल गार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed