फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bullion trader named in charges of duping people of gold worth Rs 1.50 crore

Jhansi News: 1.50 करोड़ का सोना ठगने के आरोप में सराफा कारोबारी नामजद

Thu, 21 Aug 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader named in charges of duping people of gold worth Rs 1.50 crore

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। केके पुरी कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आवास विकास कॉलोनी के पास अंबिका ज्वैलर्स के प्रोपराइटर आशीष सोनी एवं उसकी मां मीना सोनी के खिलाफ 1.40 करोड़ रुपये सोना समेत पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी।




महेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 2018 में उनकी जान पहचान अंबिका ज्वैलर्स के प्रोपाराइटर सुशील सोनी से हुई थी। उन्होंने सोना के बदले मुनाफा देने की बात कही थी। महेंंद्र के पास करीब 1400 ग्राम पुश्तैनी सोना था। यह सोना वह सुशील को देने पर राजी हो गए। 2021 के मार्च महीने में उन्होंने सुशील उनके पुत्र आशीष एवं पत्नी मीना को यह सोना समेत पांच लाख रुपये नकद दिए थे। इसकी हस्तलिखित रसीद भी सुशील ने उनको दी थी। कुछ महीने तक वादे के मुताबिक सुशील उनको व्यापार के फायदा का हिस्सा देते रहे। कुछ महीने बाद उन्होंने यह पैसा देना बंद कर दिया। पैसा न मिलने पर उन्होंने अपना सोना और पैसा वापस मांगा। आरोप है कि इसे वापस करने को लेकर उन लोगों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। कोविड के दौरान सुशील की मृत्यु हो गई। उनका कहना है कि इसके बाद सोना मांगने पर आशीष ने सोना एवं पैसा वापस लौटा देने का भरोसा दिलाया था। कई माह बाद भी उन लोगों ने पैसा वापस नहीं किया। अब दोबारा पैसा मांगने पर आरोपी उसे झूठा मुकदमा में फंसा देने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed