फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bullion trader blew gold by becoming an artisan

कारीगर बनकर सराफा कारोबारी का उड़ाया सोना

Wed, 15 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader blew gold by becoming an artisan
झांसी। कारीगर बनकर तीन बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी का करीब डेढ़ लाख कीमत का सोना उड़ा दिया। सराफ से सोना लेकर बदमाश झांसी भाग आए। नाटकीय घटनाक्रम के बीच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों से सोना भी बरामद कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद तीनों को राठ पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

राठ निवासी जितेंद्र सोनी की कोट बाजार में सराफा की दुकान है। कारोबारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास हुगली, कोलकता निवासी शेख हीरा नामक व्यक्ति काम मांगने आया। उसने बताया कि उसके साथी करीम एवं सैमउद्दीन भी यहीं रहकर आभूषण बनाने का काम करते हैं। तीनों ही किराये पर कमरा लेकर साथ में रहते हैं। सराफा कारोबारी ने भरोसे में आकर शेख को करीब 35 ग्राम सोना आभूषण बनाने को दिया। सोमवार दोपहर शेख बहाने से दुकान से बाहर निकल गया। कई घंटे तक वह वापस नहीं लौटा। शाम को उसकी तलाश शुरू हुई। उसके किराए के कमरे में कोई नहीं मिला। दोनों साथी भी उसके लापता थे। कारोबारी ने राठ पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस करने पर वह झांसी की मिली। तुरंत कारोबारी झांसी पहुंच गया। जीवनशाह तिराहे के पास तीनों बदमाशों की लोकेशन मिली। जैसे ही कारोबारी जीवनशाह तिराहे के पास पहुंचा, उसका एक साथी नजर आ गया। कुछ देर इंतजार के बाद दूसरा साथी भी वहीं पर आ गया। कारोबारी ने दोनों को पकड़कर अपनी गाड़ी में जबरन बिठा लिया। यह घटना देखकर आसपास के लोगों ने अपहरण के अंदेशे में इसकी सूचना नवाबाद पुलिस को दे दी। उधर, व्यापारी अपनी कार में तीनों को बिठाकर राठ के लिए निकल गया। नवाबाद पुलिस ने जेल चौराहे के पास व्यापारी की गाड़ी पकड़ ली। पुलिस सभी को लेकर नवाबाद थाने पहुंची। व्यापारी ने पुलिस को पूरा मामला बताया। नवाबाद पुलिस ने राठ पुलिस से संपर्क किया। देर शाम राठ पुलिस भी यहां पहुंच गई। नवाबाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को राठ पुलिस के हवाले कर दिया है। जमा तलाशी के बाद शेख के पास से 35 ग्राम सोना बरामद हुआ। उसने पुलिस को बताया कि वह लोग झांसी से जयपुर भागने की फिराक में आए थे। यहां वह लोग बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed