फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Buffalo's tavern made on municipal land

नगर निगम की जमीन पर बना लिया भैसों का तबेला

Sat, 17 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Buffalo's tavern made on municipal land
नगर निगम की जमीन पर बना लिया भैसों का तबेला
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम की मेडिकल के पास पिछोर में स्थित सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा करके वहां भैसों का तबेला बना लिया था। यहां बकायदा पक्की हौदी समेत ऊपर टीनशेड लगाकर कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को निगम दस्ता मौके पर पहुंच गया। दस्ते के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। नाप-जोख के बाद यह पूरी जमीन सरकारी निकली। लोगों ने मोहलत मांगी लेकिन, दस्ता कर्मी राजी नहीं हुए। इसके बाद तबेले को हटाकर पूरी जमीन खाली कराई गई। दस्ते ने लोगों से तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। इसके अलावा दस्ते ने नगर निगम की जमीन मौजा बुर्हा गाटा नंबर 608 एवं बिजौली में सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे को रोकते हुए उसे हटवाया। कार्रवाई के दौरान प्रभारी एनएन वाजपेई, कर अधिकारी सुरेंद्र सिंह, कानूनगो माता प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed