फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   budget every body relax

Jhansi News: बजट से उम्मीद... सबको मिले राहत, तब बनेगी बात

Tue, 31 Jan 2023 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
budget every body relax
झांसी। आज बजट आ रहा है। इससे सभी की उम्मीदें लगी हैं कि बजट से राहत मिलेगी। गृहिणी कह रही हैं कि बजट महंगाई कम करने वाला होना चाहिए। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं, कामकाजी महिलाओं का कहना है कि बजट में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन

बजट एक फरवरी को आ रहा है। सीए, निवेशक और उद्यमी इसे चुनावी बजट बता रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार का बजट आम आदमी से जुड़ा होगा। सरकार हर क्षेत्र में हर वर्ग का ध्यान रखेगी। इससे बजट महंगाई कम करने वाला होगा। साथ ही इंडस्ट्री, कारखाना, बैंक, रेलवे, परिवहन, डिफेंस और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार में बढ़ाने वाला हो। इसके लिए महिला सुरक्षा पर नई योजनाएं आनी चाहिए। महिलाएं कह रही हैं कि घरेलू उद्योग के लिए बड़ा बजट होना चाहिए। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यवस्था और अच्छी बनाने की जरूरत है। वहीं, निवेशक कह रहे हैं कि सरकार इस बजट में किसान, रोजगार, निवेश और रियल एस्टेट पर भी जोर देगी।
विज्ञापन

बजट में लघु उद्योगों को बढ़ावा देना जरूरी है। इससे रोजगार के अवसर बढे़ंगे, साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी बढ़ेगा।
रिचा गुप्ता-इंजीनियर
--
महिलाएं गृहिणी हों या कामकाजी, घर-गृहस्थी सभी के लिए प्रमुख है। बजट सरकारी कर्मचारियों को राहत देने वाला होना चाहिए।
हेमलता, रेलवे कर्मचारी
--
बजट ऐसा हो, जिसमें सभी के लिए कुछ न कुछ राहत भरी खबर हो। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कुछ और विशेष योजना होनी चाहिए।
देवकी वर्मा, रेलवे कर्मचारी
--
शिक्षकों की पुरानी पेंशन की समस्या सुलझ जाए तो लाखों शिक्षकों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं, महंगाई कम होना भी सभी के लिए जरूरी है।
निर्मल, शिक्षिका
---
इन दिनों बहुत महंगाई हो रही है। आटा, घी-तेल और दूसरे घरेलू उत्पाद बहुत ही महंगे हैं, बजट में इस पर भी ध्यान देना जरूरी है।
यासमीन सिद्दीकी, नगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed