फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Budget: 3.09 lakh farmers producing oilseeds and pulses in Bundelkhand will get benefit.

बजट: बुंदेलखंड में तिलहन एवं दलहन के 3.09 लाख उत्पादक किसानों को मिलेगा फायदा

Wed, 24 Jul 2024 07:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Budget: 3.09 lakh farmers producing oilseeds and pulses in Bundelkhand will get benefit.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मूल बजट में भी सरकार ने किसानों के लिए अंतरिम बजट के प्रावधान ही जस के तस रखे हैं। अंतरिम बजट में सरकार ने तिलहन एवं दलहन फसलों के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाने को ऑयल सीड्स अभियान आरंभ करने का एलान किया था। आम बजट में सरकार ने फिर से दलहन एवं तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही है। इससे बुंदेलखंड (झांसी, ललितपुर एवं जालौन) के करीब 3.09 लाख किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

बुंदेलखंड की मिट्टी मूंगफली, तिल, उड़द एवं मूंग के लिए सबसे मुफीद मानी जाती है। खरीफ सीजन में झांसी समेत ललितपुर एवं जालौन में सर्वाधिक इनका उत्पादन होता है। यह पूरा खास तौर से उड़द, मूंगफली, मूंग एवं तिल के लिए दूर-दराज के इलाकों में भी जाना जाता है। यहां के तिल एवं मूंगफली की मांग दक्षिण भारत के राज्यों तक है। अब सरकार ने बजट में इसके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों की मदद करने का वादा किया है। इससे किसानों में उम्मीद जगी है। सरकार ने तिलहन एवं दलहन उत्पादन को बढ़ाने को उत्पादन समेत भंडारण और विपणन व्यवस्था पुख्ता करने की बात कही है। इससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा बल्कि विपणन व्यवस्था मजबूत होने से किसानों को फसल की अच्छी कीमत भी मिल सकेगी। बुंदेलखंड में खरीफ सीजन में 2.09 किसान मूंगफली एवं तिल का उत्पादन करते हैं वहीं, करीब एक लाख किसान दलहन उत्पादन करते हैं। झांसी में 1.20 लाख किसान, ललितपुर 1.05 जबकि करीब 84 हजार किसान दलहन एवं तिलहन उत्पादन करते हैं। उपनिदेशक कृषि महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि सरकार के फैसले से यहां उत्पादन को बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन



इनसेट
तिलहन का रकबा
तिलहन रकबा (हेक्टेयर में)
मूंगफली 27710
सोयाबीन 3122
तिल 1,14,502
कुल तिलहन- 1,45,334

---
दलहन का रकबा (हेक्टेयर में)
उड़द - 72704
मूंग 8617
अरहद 432
कुल रकबा- 81753


एक नजर में कृषि के आंकड़े

कृषि योग्य भूमि - 362.099 हेक्टेयर
खरीफ का क्षे.- 272.171 हे.
रबी- 349.911 हे.
जायद 3.315 हे.

मिट्टी (हेक्टेयर में)
पड़वा- 161.643
मार- 77.77
कावर- 46.890

नहरों की लंबाई- 1236 किमी
राजकीय नलकूप 180
पक्के कुएं- 30231
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed