फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Budget 2022: 1400 crores for Ken-Betwa link project

Budget 2022: केन-बेतवा लिंक परियोजना को मिले 1400 करोड़, 62 लाख लोगों को पीने का पानी होगा नसीब

Tue, 01 Feb 2022 12:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Feb 2022 12:37 PM IST
सार

केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए बजट में 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसकी मदद से झांसी, महोबा, ललितपुर एवं बांदा  के करीब 20 लाख किसानों को इससे फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Budget 2022: 1400 crores for Ken-Betwa link project
केन-बेतवा लिंक परियोजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश के सामने वित्तीय बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के लिए काफी महत्वूपर्ण केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए बजट में 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से संसद में पेश किए जा रहे बजट में इसकी घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


दशकों से बुंदेलखंड क्षेत्र सूखे का शिकार है। इस कारण क्षेत्र में व्यापक गरीबी के कारण अन्य जिलों की तुलना में यहां से पलायन भी बहुत ज्यादा है। परियोजना की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके जरिये 10.62 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई की जद में आएगी। इसके अलावा 62 लाख लोगों को पीने का पानी नसीब होगा। परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश में दो बैराज और मध्यप्रदेश की नदियों पर सात बांध बनाए जाएंगे। 103 मेगावाट हाइड्रो पावर और 27 मेगावाट सोलर पावर का उत्पादन होगा।
विज्ञापन


मंजूरी मिलने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी
करीब 19 साल से जिस केन-बेतवा लिंक परियोजना का इंतजार हो रहा, उसके मंजूरी मिलने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा सूखाग्रस्त इलाके तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच जाएगा। इसकी मदद से झांसी, महोबा, ललितपुर एवं बांदा  के करीब 20 लाख किसानों को इससे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने का पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा
परियोजना से जुड़े अभियंताओं का कहना है इसकी मदद से झांसी का 17488 हेक्टयर कृषि रकबा एवं ललितपुर का 3533 हेक्टयर रकबा सिचिंत होगा। बांदा की पौने दो लाख हेक्टेयर जमीन सिचिंत होगी। इसके अलावा झांसी, ललितपुर, महोबा, एवं हमीरपुर में 67 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पीने का पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा।

नहर, तालाब एवं डैम भी भरे जा सकेंगे
केन-बेतवा लिंक नहर से झांसी के सभी नहर, तालाब एवं डैम भी भरे जा सकेंगे। सपरार, खपरार, लखेरी जैसे सूखे बांध भी भर जाएंगे। परियोजना के लिए मध्य प्रदेश के पन्ना में केन नदी पर दौधन बांध बनेगा। इससे 221 किलोमीटर लंबा लिंक चैनल निकलेगा। यह बरुआसागर के पास से बेतवा नदी को पानी उपलब्ध कराएगा। 


परियोजना के अंतर्गत बरियारपुर पिकप वीयर के डाउनस्ट्रीम में दो नए बैराज बनेंगे। यहां करीब 128 एमसीएम पानी का भंडारण होगा। अभियंताओं के मुताबिक बरियापुर पिकप वीयर, परीछा, वीयर, बरूआ सागर में बांध निर्माण एवं पुनस्थापना का कार्य होगा। झांसी को प्रेशराइज्ड पाइप सिस्टम एवं माइक्रो-इरीगेशन सिस्टम का फायदा मिलेगा। हमीरपुर स्थित मौदहा बांध को बेतवा लिंक नहर से जोड़कर बांध भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed