फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: World Tourism Day Festival begins, procession out

बीयू: विश्व पर्यटन दिवस महोत्सव का आगाज, निकली शोभायात्रा

Fri, 24 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
BU: World Tourism Day Festival begins, procession out
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को विश्व पर्यटन दिवस महोत्सव का आगाज हो गया। आईटीएचएम की ओर से आयोजित महोत्सव में स्वच्छ भारत, स्वच्छ पर्यटन विषय पर आधारित शोभायात्रा निकली, जिसे कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने हरी झंडी दिखाई। कुलपति ने कहा कि लगभग दो साल की महामारी के दौरान सबसे प्रभावित क्षेत्र ज्यादा होटल और पर्यटन ही रहा है। शोभायात्रा के दौरान छात्र ये संदेश देंगे कि पर्यटन के दौरान स्वच्छता जरूरी है।
विज्ञापन

आईटीएचएम विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा से विश्व पर्यटन दिवस महोत्सव की शुरूआत हुई है। इसमें आगे भी राष्ट्रीय स्तर के आयोजन, प्रतियोगिताएं 27 सितंबर तक रोज होंगी। साथ ही आह्वान किया कि सभी विद्यार्थियों, समाज के हर व्यक्ति को पर्यटन की दृष्टि से इस प्रकार के आयोजन में हिस्सा करना चाहिए। महोत्सव के समन्वयक डॉ. संजय निबहोरिया ने बताया कि शोभायात्रा में लगभग डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। लोगों को स्वच्छता और पर्यटन के लिए जागरूक किया। आईटीएचएम के विद्यार्थियों ने बीयू कैंपस में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस दौरान कुलसचिव नारायण प्रसाद, प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी, प्रो. अपर्णा राज, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. पूनम पुरी, प्रो. देवेश निगम, डॉ. डीके भट्ट, डॉ. मुन्ना तिवारी, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. ऋषि सक्सेना, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. एके गिरी, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. रश्मि सेंगर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

26 को बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता, आप भी ले सकते हैं हिस्सा
आयोजन सचिव डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता 26 सितंबर को होगी। इसमें झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र से कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन या आईटीएचएम विभाग में पंजीकरण करा सकते हैं। पहले स्थान पाने वाले को सात हजार, दूसरे स्थान वाले को पांच हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रमाणपत्र, पदक, ट्रॉफी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed