{"_id":"67aa71e85caa24be23014c3a","slug":"bu-will-stop-login-and-correspondence-of-159-colleges-from-today-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-491902-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू आज से 159 कॉलेज का लॉग-इन और पत्राचार बंद करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू आज से 159 कॉलेज का लॉग-इन और पत्राचार बंद करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) पोर्टल पर छात्र-शिक्षकों आदि का डाटा अपलोड नहीं करने वाले 159 कॉलेजों का मंगलवार को बीयू लॉग-इन बंद कर देगा। यही नहीं इनसे किसी भी तरह के आदेश-निर्देश का पत्राचार भी नहीं किया जाएगा। 15 फरवरी के बाद बीयू प्रशासन इनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने एआईएसएचई पोर्टल लांच किया है। इस पर सभी कॉलेजों को अपने यहां पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षक, पठन-पाठन के संसाधन आदि का ब्योरा अपलोड करना है। बीयू से 351 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें से सोमवार तक 192 कॉलेज ने ही अपनी जानकारी अपलोड की है। 159 कॉलेज डाटा अपलोड नहीं कर रहे हैं। मंगलवार से इन कॉलेजों का बीयू अपनी साइट से लॉग -इन बंद कर देगा। साथ ही इन्हें कोई आदेश-निर्देश भी नहीं भेजे जाएंगे। कुलसचिव ने बताया कि मंगलवार के बाद इन कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
0- एडमिशन कमेटी की होगी बैठक
कुलसचिव ने बताया बीयू मई के अंत से यूजी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके लिए एडमिशन कमेटी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी ताकि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की वजह से दाखिला प्रक्रिया में देरी नहीं हो।
विज्ञापन