फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU will provide employment to youth by improving their skills

Jhansi News: बीयू युवाओं के कौशल को निखारकर दिलाएगा रोजगार

Mon, 18 Mar 2024 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
BU will provide employment to youth by improving their skills
कैंपस में खुलेगा स्किल सेंटर, पीएम उषा के तहत मिला है बजट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। युवाओं के कौशल को निखारने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्किल सेंटर खोला जाएगा। इसके तहत कौशल को निखारकर रोजगार दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान यानी पीएम उषा के तहत सेंटर खोलने के लिए बजट मंजूर हो गया है।
बीयू कैंपस में अगले शैक्षणिक सत्र से स्किल सेंटर शुरू हो जाएगा। अब तक छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर ही फोकस किया जाता है। प्लेसमेंट न होने पर छात्रों को रोजगार पाने के लिए भटकना पड़ता है। मगर स्किल सेंटर शुरू होने के बाद कौशल को निखारने का भी काम किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों को सेंटर में बुलाकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद स्वरोजगार से लेकर रोजगार दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। हाल ही में सेंटर में शुरू होने वाले सर्टिफिकेट कोर्सों को लेकर विश्वविद्यालय में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि रिटेल, बैंकिंग, इंश्योरेंस, टूरिज्म, टेक्सटाइल डिजाइनिंग आदि विषय के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कंप्यूटर, तकनीकी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एडवरटाइजिंग, कॉमर्शियल आर्ट कोर्स शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


डिग्री, डिप्लोमा कोर्स भी हो सकते शुरू
बीयू में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं का अच्छा रुझान देखने को मिलता है तो फिर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत वैकल्पिक विषय के रूप में इनकी पढ़ाई करने पर छात्र-छात्राओं को क्रेडिट भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंपस में जल्द ही स्किल सेंटर की स्थापना कर दी जाएगी। अभी सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे, जिनका सिलेबस तैयार करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed