फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Uproar among students in Vice Chancellor's office

Jhansi News: ‘बच्चे हो रहे बीमार, सांस लेना तक दूभर’

Sat, 07 Sep 2024 04:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
BU: Uproar among students in Vice Chancellor's office
बिजौली में डंप किए जा रहे कूड़े के विरोध में आयुक्त कार्यालय में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजौली के सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में डंप किए जा रहे कूड़े के विरोध में क्षेत्रवासियों ने सपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि प्लांट में कूड़ा डालने से चारों तरफ तेज दुर्गंध फैल रही है। घर में भोजन करते समय मक्खियां भिनभनाने लगती हैं। पानी में भी मक्खी गिर जाती है। इससे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को उल्टी-खांसी हो रही है। सांस लेना तक दूभर हो गया है। समस्या का जल्द समाधान हो।
दो दिन पहले नगर निगम में प्रदर्शन करने के बाद शुक्रवार को बिजौली के क्षेत्रवासी मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। इसमें काफी संख्या में महिलाएं थीं। महिलाओं ने डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में नारेबाजी की। बताया कि प्लांट में लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। मेयर के आश्वासन के बाद भी कूड़ा डालने का कार्य रुका नहीं है। मेडिकल वेस्ट भी बड़े पैमाने पर डंप किया जा रहा है। इससे पूरे इलाके में संक्रामक रोग फैलता जा रहा है। घनी आबादी के बीच बने प्लांट में कूड़ा डालने से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का रहना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

इसके बाद सपा, कांग्रेस के नेताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने आयुक्त बिमल कुमार दुबे से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया है। इस दौरान पार्षद रिंकू वंशकार, अरविंद बबलू, यूथुप जैन, जितेंद्र पाठक, रामकुमार राजपूत, देवेंद्र तिवारी, उधम सिंह यादव, अमित अहिरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बोले नेता
कूड़ा गाड़ियों को क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देंगे
शासन-प्रशासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाकर घनी आबादी के बीच कूड़ा डंप किया जा रहा है। यह निगम के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का उदाहरण है। कहा कि किसी भी हाल में कूड़ा डंप नहीं होने दिया जाएगा। न ही कूड़ा डालने आने वाली गाड़ियों को क्षेत्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। - प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री

समस्या हल नहीं हुई तो आखिरी सांस तक लड़ेंगे
किसी भी हाल में बिजौली क्षेत्र की जनता की जान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मुलाकात में कमिश्नर ने भी आश्वासन दिया है। पूर्ण विश्वास है कि आयुक्त कोई सकारात्मक कदम उठाएंगे। इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। - डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद




जनता ने बयां किया दर्द
प्लांट में दिन-रात कचरा डालने के लिए गाड़ियां आती रहती हैं। दुर्गंध से खाना बनाने, खाने में परेशानी होती है। पास में ही स्कूल है। दुर्गंध के चलते वहां पढ़ने के लिए भी बच्चे नहीं जा रहे हैं। बहुत बुरा हाल है। जल्द व्यवस्था सुधरनी चाहिए। - पुक्खन, बिजौली


बस स्टैंड बनाने के नाम पर कचरा घर बना दिया गया है। अगर कचरा घर की जरूरत थी तो आबादी के बीच में नहीं बनाना चाहिए। आज यहां पर रहना मुश्किल हो गया है। चारों तरफ तेज दुर्गंध फैली रहती है। सांस लेना तक दूभर है। - सुची दुबे, बिजौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed