फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Undergraduate and postgraduate odd semester exams will begin from the 29th.

बीयू : यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 से होंगी आरंभ

Wed, 12 Nov 2025 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
BU: Undergraduate and postgraduate odd semester exams will begin from the 29th.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विवि ने कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों की यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 29 नवंबर से कराने का अनंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया है। कैंपस के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कॉलेजों के प्राचार्य आदि से किसी भी प्रश्नपत्र, पाली, तिथि आदि में विसंगति दिखने पर 13 नवंबर तक बताने के लिए कहा गया है।



यूजी-पीजी गैर व्यावसायिक व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षा के फार्म 13 नवंबर तक भरे जाएंगे, जिसकी अंतिम तिथि बढ़नी तय है। कई कॉलेजों ने परीक्षा फार्म नहीं भर पाने की बात कहते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया है, जिसे बीयू प्रशासन मानने के लिए राजी हो गया है। संभव है कि 20 नवंबर तक अंतिम तिथि बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन


वहीं, बीयू के परीक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृहविज्ञान तथा एमए, एमकॉम विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 नवंबर से शुरू कराने का अनंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया है, जो जिम्मेदारों को भेजकर कोई विसंगति नजर आने पर ई-मेल exam@bujhansi.ac.in या प्रत्यावेदन से 13 नवंबर तक अवगत कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि 29 नवंबर से परीक्षा शुरू कराने का अनंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। समय पर सुझाव आएंगे तो उन्हें समायोजित करके अंतिम कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने व्यक्तिगत परीक्षा के अभ्यर्थियों से कहा है कि परीक्षा विषयक सूचना केवल विवि की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से ही प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed