फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Two thousand seats vacant, date of application for admission will increase

बीयू : दो हजार सीटें खाली, बढ़ेगी प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि

Sun, 13 Aug 2023 10:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
BU: Two thousand seats vacant, date of application for admission will increase
- विवि में साढ़े तीन हजार सीटों पर ही अब तक हो सके प्रवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट एक सप्ताह से ठप होने से प्रवेश प्रक्रिया फंस गई है। ऐसे में बीयू प्रशासन अब एक सप्ताह तक के लिए प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा सकता है। अभी कैंपस के सौ कोर्सों में दो हजार सीटें खाली पड़ी हुई हैं।
बीयू कैंपस में कुछ कोर्स में सीधे और कुछ में परीक्षा के जरिये प्रवेश होते हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद भी कई सीटें रिक्त रह जाने से विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कोर्सों में भी सीधे प्रवेश की अनुमति दे दी है। वहीं, सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में भी सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों को देखें तो कैंपस में करीब साढ़े पांच हजार सीटों में से साढ़े तीन हजार सीटें ही भर पाई हैं। इन सीटों को भरने के लिए बीयू प्रशासन ने तारीख बढ़ाई मगर सात अगस्त से वेबसाइट ठप पड़ी हुई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। बीयू के प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि छात्रहित को मद्देनजर अधिकारियों से वार्ता करके आवेदन की तिथि बढ़वाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed