फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU teams reached 69 districts to conduct B.Ed entrance exam

Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लिए 69 जिलों में पहुंचीं बीयू की टीमें

Fri, 30 May 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
BU teams reached 69 districts to conduct B.Ed entrance exam

विज्ञापन
झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की टीमें बृहस्पतिवार को रवाना हुईं। बीएड प्रवेश परीक्षा एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में बने 751 परीक्षा केंद्रों पर होगी। बीयू कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय सुबह छह बजे सीपीएमटी बिल्डिंग पहुंचे। उन्होंने कैमासन माता की पूजा-अर्चना कर निर्विध्न परीक्षा कराने की प्रार्थना की।

नारियल फोड़ने के साथ ही टीमों को रवाना किया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी टीमें रात 10 बजे संबंधित जिलों में पहुंच गईं, जो शुक्रवार को डीएम, डीआईओएस, जिला समन्वयक, परीक्षा केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक करेगे। बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लेंगे।प्रदेश में बने 751 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3,44,546 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें कृषि वर्ग के 2762, वाणिज्य वर्ग के 17415, विज्ञान वर्ग के 104313 व कला वर्ग के 220056 अभ्यर्थी हैं। जिनमें 177846 पुरुष तथा 196700 महिला अभ्यर्थी हैं। इस दौरान राज्य समन्वयक प्रो. एसपी सिंह, सह-समन्वयक प्रो. डीके भट्ट, प्रो. एमएस सिंह, प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ सुनील त्रिवेदी, डॉ. दीपक तोमर आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed