फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU teams completed survey of 33 villages of Bida

Jhansi News: बीयू की टीमों ने बीडा के 33 गांवों का सर्वे किया पूरा

Sat, 04 May 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
BU teams completed survey of 33 villages of Bida
- आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरण पर आधारित सर्वे हुआ, अब आंकड़ों का होगा विश्लेषण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और बीडा अफसरों के निर्देश पर बीयू की तीन टीमों ने बीडा में शामिल 33 गांवों में आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरण, जल संसाधनों और कौशल मानचित्रण पर सर्वे पूरा कर लिया है। अब आंकड़ों का विश्लेषण होगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर गांवों के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार होगा।
झांसी के 33 गांवों की 14 हजार हेक्टेयर भूमि पर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का गठन होना है। पहले चरण में बीयू के शिक्षकाें और विद्यार्थियों ने इन गांवों में पहुंचकर विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों से जानकारी एकत्र की। तीन टीमों ने सप्ताह भर सर्वेक्षण कार्य किया। इसमें हर टीम में दो शिक्षक और छह विद्यार्थियों ने गांवों में जाकर 1500 से अधिक प्रश्नावलियों के जरिये आंकड़े एकत्र किए। बीयू अफसरों ने सर्वेक्षण टीम के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सर्वेक्षण कार्य समन्वयक प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि अब शोधकर्ता डाटा फीड कर रहे हैं। अगले चरण में इन आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी। बैठक के बाद बीडा के सीईओ अमृत त्रिपाठी को सर्वेक्षण के आंकड़ों की जानकारी दी गई। बैठक में कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. जीके श्रीनिवासन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed