फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Students wait for hours for biometric verification

बीयू : बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए घंटों इंतजार करते रहे छात्र

Fri, 12 Dec 2025 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
BU: Students wait for hours for biometric verification
- सहायक रजिस्ट्रार ने कहा- सर्वर बार-बार डाउन होने से आ रही दिक्कत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि में बृहस्पतिवार को स्कॉलरशिप फॉर्म के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए आपाधापी रही। टीम ने सुबह से आए छात्रों को रोक दिया और सिर्फ छात्राओं का सत्यापन किया। शाम को छात्र निराश होकर लौट गए।

बीयू कैंपस के करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं ने स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरे हैं, जिनका सत्यापन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों को बुलाया गया था। छात्र सुबह 10 बजे ही पहुंच गए। टीम जब तक सत्यापन शुरू करती तब तक एक शिक्षक अपने विभाग के छात्रों को लेकर पहुंच गए। इसके चलते पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों को बहर खड़ा कर दिया गया। कुछ ही देर में एक और शिक्षक अपने विभाग के विद्यार्थियों को लेकर पहुंच गए। दोपहर में जब सुबह से खड़े छात्रों ने सत्यापन करने के लिए कहा तो उन्हें बाहर कर दिया गया। छात्र शाम तक अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे और फिर निराश होकर लौट गए। सहायक रजिस्ट्रार रविंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वर डाउन से सत्यापन में दिक्कत हो रही है। सुबह दो घंटे तक काम बंद रहा। दोपहर में भी एक घंटे के लिए सर्वर डाउन हो गया। उन्होंने बताया जो छात्र लौट गए हैं, उनका सत्यापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed