फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Students should get facilities in hostels

बीयू: छात्रावासों में मिलें विद्यार्थियों को सुविधाएं

Thu, 19 Sep 2024 04:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
BU: Students should get facilities in hostels
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास की छात्राओं को समय पर एंबुलेंस न मिलने समेत कई समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने कुलपति से मुलाकात की। प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश यादव के नेतृत्व में वीसी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र में बीयू के सभी छात्रावासों में साफ-सफाई का ध्यान रखने और पानी की टंकी की सफाई कराने की मांग की गई। इसके अलावा सभी छात्रावासों में समय-समय पर अचानक निरीक्षण करने और खाद्य राशन सामग्री, साफ-सफाई से सब्जियों का प्रयोग करने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही छात्रावास में मेस के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने, छात्रावास में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने, एंबुलेंस की उपलब्धता रहने की भी मांग की। इस दौरान प्रवीन यादव, शैलेंद्र वसेला, विशाल प्रजापति मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed