फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Student consumed pills bujhansi news

बीयू : हॉस्टल में छात्रा ने खाईं गोलियां, हालत बिगड़ी

Fri, 25 Apr 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
BU: Student consumed pills bujhansi news

विज्ञापन
झांसी। बीयू के पीजी गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा ने तनाव के चलते पांच-छह एंटी एलर्जिक गोलियां खा लीं। जब हालत बिगड़ी तो वार्डन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंची। वहां भर्ती कर उपचार किया गया।



पीजी हॉस्टल में आंध्र प्रदेश की एक छात्रा रहती है, जो कुछ दिनों से अज्ञात वजह से तनाव में थी। बृहस्पतिवार की दोपहर उसने एंटी एलर्जिक पांच-छह गोलियां खा लीं। जब उसकी हालत बिगड़ी तो साथी छात्राओं ने वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने छात्रा को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंची, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। रात को हालात में सुधार आने पर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां से शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज अनुज ने बताया कि छात्रा मामूली अचेतावस्था में थी। ईएमओ जुनैद ने बताया कि छात्रा ने पांच-छह एंटी एलर्जिक दवाएं खा ली थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि छात्रा की तबीयत में सुधार है और उसके परिजन को सूचित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed