{"_id":"592880314f1c1b640353777d","slug":"bu-student-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू के छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू के छात्र को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand university
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू के छात्र को बीस लोगों ने पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने नवाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र सुशांत सिंह गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान क्वालिटी रेस्टोरेंट के पास एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। सुशांत अभी लेबर चौराहा पर पहुंचा था, कि आरोपी बाइक सवार युवक अपने 20 साथियों के साथ खड़ा था। आरोपी ने सुशांत को रोककर उसका नाम और जाति पूछी। जैसे ही सुशांत ने अपना नाम और जाति बताई, तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे पीट दिया। पीड़ित छात्र को उसके साथी अस्पताल ले गए। शुक्रवार को पीड़ित छात्र ने मामले की तहरीर नवाबाद थाने में दी। देर शाम तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया था।