फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU SFS teacher pronnati mudda

बीयू: शिक्षकों ने उठाया पदोन्नति, वेतन का मुद्दा

Sat, 21 Jan 2023 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
BU SFS teacher pronnati mudda
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) परिसर में स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों ने वेतन बढ़ोतरी और पदोन्नति की मांग कुलपति से की है।
विज्ञापन

इस मौके पर सवा सौ से अधिक शिक्षकों ने कुलपति को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि वे 15-20 सालों से काम कर रहे हैं। उनके कई शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने कई छात्रों की पीएचडी भी करवाई। इसके बावजूद शिक्षकों की स्थिति बीयू में जस की तस बनी है।
शिक्षकों ने बताया कि दो दशक पहले भी जो शिक्षक प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हुए थे, आज भी उसी पद पर कार्यरत हैं। सालाना वेतन वृद्धि भी नहीं की जाती है। जबकि, इस अवधि में नियमित विभाग के सभी प्रवक्ता प्रोफेसर हो गए हैं। मांगपत्र में डॉ. रेखा लगरखा, डॉ. गौरी खानवलकर, डॉ. चित्रा गुप्ता, डॉ. गिरीश चंद्र, डॉ. पंकज निरंजन, डॉ. रामजी स्वर्णकार, डॉ. सुनील निरंजन, डॉ. राम नारायण प्रजापति आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

पिछली बार नैक में घट गए थे अंक
बीयू में इस साल भी नैक का मूल्यांकन होने जा रहा है। बताया गया कि पिछली बार जब नैक की टीम मूल्यांकन के लिए बीयू आई थी, तब कई शिक्षक, कर्मचारियों ने कम वेतन की बात कह दी थी। इससे बीयू की ग्रेडिंग नहीं बढ़ पाई थी और बी प्लस ही प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed