फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Seats full in 20 courses, not even half filled in 29

बीयू : 20 कोर्सों में सीटें फुल, 29 में आधी भी नहीं भरीं

Tue, 10 Sep 2024 05:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
BU: Seats full in 20 courses, not even half filled in 29
विश्वविद्यालय परिसर में 6079 सीटों में 4024 ही भर पाईं, आज तक होगा प्रवेश के लिए पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पसिर में सौ से ज्यादा व्यावसायिक कोर्स चलते हैं। इसमें 20 पाठ्यक्रमों में तो सभी सीटें भर गई हैं। जबकि, 29 पाठ्यक्रमों में आधी सीटें भी नहीं भर पाई हैं। कैंपस में 6079 सीटों में 4024 सीटें ही भरी हैं। जबकि, प्रवेश के लिए मंगलवार तक पंजीकरण खुले हुए हैं।
बीयू के कैंपस कोर्सों में प्रवेश के लिए पंजीकरण अप्रैल से शुरू हुए थे। इनमें से कुछ कोर्सों में मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश होते हैं तो कुछ की प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। ज्यादातर कोर्सों की सीटें खाली होने की वजह से बीयू प्रशासन लगातार तारीख बढ़ा रहा है। अभी 10 सितंबर तक प्रवेश के लिए पंजीकरण होंगे। वहीं, बीयू के आंकड़े देखें तो एलएलएम की सभी 40, बीकॉम ऑनर्स इकोनॉमिक्स की 60, बीए ऑनर्स हिंदी की 120, बीबीए ऑनर्स की 88, बीकॉम ऑनर्स की 175, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी की 40, बीएससी ऑनर्स फॉरेंसिक साइंस की 160, बीटेक कंप्यूटर साइंस की 60, बैचलर ऑफ साइंस इन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी की 40, डीफार्मा की 60, एमए अंग्रेजी की 50 सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन

इसी तरह, एमएससी एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, एमएससी एग्रोनॉमी, एमएससी एंटोमोलॉजी और एमएससी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग की 25-25, एमएससी हॉर्टिकल्चर की 27, एमएससी प्लांट पैथोलॉजी, एमएससी शीड टेक्नोलॉजी, एमएससी सॉयल साइंस एंड एग्रीकल्चरल केमिस्टी की 25-25, पीजी डिप्लोमा इन एन्वायरमेंटल मैनेजमेंट की भी सभी 15 सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीए ऑनर्स सोशल वर्क, बीए मास कम्युनिकेशन, बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीपीएड, बीएससी ऑनर्स बायोकेमिस्ट्री, बीएससी ऑनर्स जियोलॉजी, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी ऑनर्स एन्वायरमेंटल साइंसेस, बीएससी मैथ्स ग्रुप, बीटेक फूड टेक्नोलाॅजी, डिप्लोमा एंड डिग्री इन इंटीरियर डिजाइन, इंटीग्रेटिड बीएचएमसीसी-एमएचएमसीटी, एमए एजुकेशन, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, एमलिब, एमफार्मा, एमएसडब्ल्यू, एमएससी एग्रोफॉरेस्ट्री, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोमेडिकल साइंस, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी होम साइंस, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमबीए टूरिज्म, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। इनमें से कुछ कोर्सों में तो 25 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पाई हैं।



वर्जन..
कैंपस में संचालित कई व्यावसायिक कोर्सों में सभी सीटें भर गई हैं। अधिकतर कोर्सों में प्रवेश की स्थिति ठीक है। 10 सितंबर तक पंजीकरण कराकर प्रवेश पाने का मौका है। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed