फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU's feat: 61 marks out of 50 given to students

बीयू का कारनामा: छात्रों को दिए 50 में 61 नंबर

Wed, 13 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
BU's feat: 61 marks out of 50 given to students
BU's feat: 61 marks out of 50 given to students
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का एक नया कारनामा सामने आया है। विवि ने बीकॉम अंतिम वर्ष के कुछ छात्र-छात्राओं को 50 में 51 से 61 नंबर तक दे दिए। मार्क्सशीट वायरल होने के बाद विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में बीयू ने अपनी इस चूक को सुधारकर दूसरी मार्कशीट जारी कर दी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच शासन के निर्देश पर बीयू ने इस बार ओएमआर शीट पर परीक्षा कराई। परीक्षा के दौरान दो से लेकर तीन पेपर तक कराए गए। बीयू के अधिकारियों के मुताबिक बीए, बीएससी में तीन पेपर वाले विषय में 20-20 प्रश्नों का पेपर आया। जबकि, दो पेपर वाले विषयों 30-30 प्रश्नों का। वहीं, एमए, एमकॉम, बीकॉम में हर पेपर 30-30 प्रश्नों का आया। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट को स्कैन करने वाले एजेंसी ने सही और गलत प्रश्नों की जानकारी बीयू को उपलब्ध करा दी। इसके बाद तय फार्मूले के हिसाब से सही प्रश्नों को नंबरों में तब्दील किया गया। बताया गया कि इसी फार्मूले में चूक होने की वजह से ललितपुर के एक कॉलेज के बीकॉम अंतिम वर्ष के 60 छात्र-छात्राओं के 50 में से 51 से लेकर 61 नंबर तक मिल गए। छात्र-छात्राओं ने इंटरनेट की मार्कशीट डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल करनी शुरू कर दी। हालांकि, बीयू को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने कुछ समय में इसे सुधारकर नई मार्कशीट अपलोड कर दी। वहीं, बीयू के अधिकारियों का कहना है कि कई छात्र-छात्राएं तो इंटरनेट की मार्कशीट में छेड़छाड़ करते हुए सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed