{"_id":"66182c733afbfeee12030111","slug":"bu-raging-of-juniors-by-holding-them-hostage-in-hostel-students-expelled-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-296083-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: बीयू: जूनियर्स को हॉस्टल में बंधक बनाकर की रैगिंग, छात्र निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: बीयू: जूनियर्स को हॉस्टल में बंधक बनाकर की रैगिंग, छात्र निष्कासित
विज्ञापन
- प्रॉक्टर बोले-वार्डन के साथ भी की अभद्रता, नशे में था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि के लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल में जूनियर्स की रैगिंग करने पर फॉरेंसिक साइंस विभाग के छात्र को निष्कासित कर दिया गया है। रैगिंग के दौरान सीनियर ने दो जूनियर छात्रों को हॉस्टल में करीब छह घंटे तक बंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंचे वार्डन के साथ अभद्रता भी की।
बीयू के लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल में फॉरेंसिक साइंस विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र ने अपने दो जूनियर्स को आठ अप्रैल की रात 9:30 बजे अपने कमरे में बुलाया। उसने दोनों छात्रों को कमरे में बंधक बना लिया और उनकी रैगिंग करने लगा। प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने बताया कि बंधक बनाए गए एक जूनियर छात्र की मां लगातार फोन मिला रही थी, मगर सीनियर छात्र जूनियर को फोन नहीं उठाने दे रहा था।
लगातार फोन की घंटी बजने पर सीनियर ने जूनियर का मोबाइल भी तोड़ दिया। फिर फोन न लगने पर जूनियर छात्र की मां चिंतित हो गई। उन्होंने वार्डन को फोन करके सूचना दी। जब वार्डन हॉस्टल पहुंचे तो अन्य छात्रों ने दो विद्यार्थियों के एक कमरे में बंधक होने की जानकारी दी। दोनों छात्रों को सुरक्षा गार्डों की मदद से छुड़ाने का प्रयास किया गया तो सीनियर छात्र ने वार्डन के साथ अभद्रता कर दी। गार्ड्स के साथ भी धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
वार्डन डॉ. बृजेंद्र शुक्ला ने ही लिखित में जूनियर्स की रैगिंग करने की शिकायत की। बाद में आरोपी छात्र को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। वह नशे में भी था। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई। हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले आरोपी छात्र को हॉस्टल और क्लास से निष्कासित कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- --
प्रथम वर्ष में फेल हो गया था छात्र
प्रॉक्टर ने बताया कि निष्कासित किया गया छात्र फॉरेंसिक प्रथम वर्ष में फेल हो गया था। विभाग के शिक्षक ने बताया कि छात्र क्लास में भी दुर्व्यवहार करता है।
-- -- -- -- --
मारपीट का वीडियो भी हुआ वायरल
हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड और छात्र के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मौके पर हॉस्टल के अन्य छात्र भी दिखाई दे रहे हैं।