फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU opens portal to upload B.Ed counseling data

Jhansi News: बीयू ने बीएड काउंसलिंग का डाटा अपलोड करने के लिए खोला पोर्टल

Tue, 30 Jul 2024 06:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
BU opens portal to upload B.Ed counseling data
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पांच अगस्त से होने वाली बीएड प्रवेश की काउंसलिंग की तैयारियां तेज कर दी हैं। विवि ने राजकीय विश्वविद्यालयों के लिए सीट मैट्रिक (सीट की संख्या) का डाटा अपलोड करने के लिए पोर्टल खोल दिया है।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने बीएड की काउंसलिंग पांच अगस्त से शुरू कराने का पत्र शासन को भेजा था। पहले चरण की काउंसलिंग पांच से 22 अगस्त, दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 से 31 अगस्त तक होनी है। एक से छह सितंबर तक पूल काउंसलिंग होने के बाद सीधे एडमिशन लिए जाएंगे। शासन से कार्यक्रम के स्वीकृत होने के संकेत मिलने पर सोमवार को काउंसलिंग की तैयारी ने रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन

कुलसचिव कार्यालय ने प्रदेश के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि, कानपुर विवि, लखनऊ विवि, रुहेलखंड विवि, गोरखपुर विवि आदि से संपर्क कर परीक्षाओं के परिणाम जारी करने के बाबत जानकारी ली। सभी राजकीय विवि से बताया गया कि अधिकतम दो से तीन अगस्त तक रिजल्ट जारी कर दिए आएंगे। इसके बाद बीयू ने पोर्टल खोलकर सभी विवि से बीएड की सीट मैट्रिक अपलोड करने के लिए कहा, ताकि दाखिले लिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि सभी विवि के कुलसचिव ने एक अगस्त तक सीट मैट्रिक अपलोड करने का भरोसा दिया है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीएड काउंसलिंग के लिए शासन को भेजा गया कार्यक्रम स्वीकृत होने का इंतजार है।



-----------
यूजी-पीजी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम एक अगस्त तक
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर तथा संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी में दाखिले के लिए रविवार को हुई परीक्षा का परिणाम एक अगस्त की रात को जारी कर दिया जाएगा। कुलसचिव विनय कुमार पांडे ने बताया कि रविवार को छह जिलों के केंद्रों पर तीन पारियों में परीक्षा हुई थी। सोमवार को सभी केंद्रों पर हुई परीक्षा की ओएमआर शीट लेकर पर्यवेक्षक विवि पहुंचे। कुलसचिव ने बताया कि मंगलवार से ओएमआर सीट की चेकिंग शुरू कर दी जाएगी। एक अगस्त की रात तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। पांच अगस्त से काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed