फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Open envelope for appointment to the post of Professor of Education Faculty in EC.

बीयू : ईसी में शिक्षा संकाय के प्रोफेसर पद पर नियुक्ति का खुला लिफाफा

Sat, 21 Sep 2024 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
BU: Open envelope for appointment to the post of Professor of Education Faculty in EC.
- जैसे ही प्रो. काव्या दुबे का नाम पढ़ा वैसे ही शुरू हो गई चर्चा
विज्ञापन

- कुलसचिव ने कहा कोर्ट के आदेश पर खोला गया है लिफाफा
- देर तक तक बीयू प्रशासन ने जारी नहीं किया नियुक्ति का पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विवि (बीयू) में शनिवार को हुई एक्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) की बैठक में शिक्षा संकाय के प्रोफेसर पद पर नियुक्ति का लिफाफा खोला गया। जैसे ही काउंसिल की बैठक में लिफाफा खोलकर प्रो. काव्या दुबे का नाम पढ़ा गया वैसे ही पूरे बीयू परिसर में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। वहीं, मामले की गंभीरता भांपकर बीयू प्रशासन ने रात तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया।
बीयू के शिक्षा संकाय में प्रोफेसर पद की नियुक्ति को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर कई बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) विरोध प्रदर्शन कर चुका है। विगत एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक के दौरान कुलपति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया था। मौके पर पहुंचे कुलपति ने बताया था कि शिक्षा संकाय का लिफाफा नहीं खोला गया है जिसके बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ था।
विज्ञापन

बीयू प्रशासन ने बताया कि एक्जीक्यूटिव काउंसिल में शिक्षा संकाय का लिफाफा नहीं खुलने का मामला पहुंचा तो अदालत ने कुलपति को 15 दिन के अंदर लिफाफा खोलने के आदेश दिए। जिसके मद्देनजर शनिवार को हुई एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में लिफाफा खोला गया है। बीयू प्रशासन का कहना है कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर कोर्ट की अवहेलना होती, इसलिए लिफाफा खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा संकाय का लिफाफा खोला गया है मगर उसमें लिखे नाम का नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया है। यदि लिफाफा नहीं खोला जाता तो कोर्ट के आदेश की अवहेलना होती।


::
बीयू ने अंगीकार की शासन की नियमावलियां
झांसी। एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में बीयू ने शासन की नियमावलियों को अंगीकार कर लिया है। कुलसचिव ने बताया कि अभी तक बीयू की कोई नियमावली नहीं थी। जब कोई आदेश, अनुशासनात्मक कार्रवाई, पदोन्नति, वरिष्ठता सूची आदि जारी करनी होती थी, तो शासन के नियमों का हवाला दिया जाता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed