{"_id":"6a45329a1c11f02f8c0e6244","slug":"bu-online-application-deadline-extended-for-direct-admission-courses-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BU: सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 जुलाई तक भर सकते हैं फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BU: सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 जुलाई तक भर सकते हैं फॉर्म
Wed, 01 Jul 2026 09:17 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:17 PM IST
सार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में चल रहे सीधे प्रवेश वाले व्यावसायिक कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में चल रहे सीधे प्रवेश वाले व्यावसायिक कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे सीधे प्रवेश के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून थी। वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सीधे प्रवेश के पाठ्यक्रमों में बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस और एमबीए फाइनेंशियल मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य कोर्सों में ऑनलाइन आवेदन और प्रवेश कन्फर्म करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा महाविद्यालयों में संचालित सभी व्यावसायिक कोर्सों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 30 जून थी। इसे भी 10 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रवेश कन्फर्म करने पर विचार नहीं किया जाएगा। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है। अन्य जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in और समर्थ पोर्टल के लिंक https://bujhansiadm.samarth.edu.in पर उपलब्ध है।