फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Now the examination form for odd semester can be filled till 17th

बीयू : अब 17 तक भर सकेंगे विषम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म

Sat, 15 Nov 2025 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
BU: Now the examination form for odd semester can be filled till 17th

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विवि परिसर एवं संबद्ध कॉलेज के यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी गई है।

यूजी-पीजी गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृहविज्ञान, एमए, एमकॉम, एमएससी तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम बीएससी ऑनर्स, बीबीए, बीफार्मा, बीपीएड, एलएलबी, बीएससी कृषि, एमएससी, एलएलएम आदि की विषम सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 13 नवंबर की गई थी। कई कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सके। इसके चलते अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को छोड़कर शेष के फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 नवंबर कर दी है।




अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम पर आज बता सकेंगे विसंगति

झांसी। बीयू यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 नवंबर से शुरू करने जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम के बाबत विसंगति 15 नवंबर तक मांगी है। उन्होंने कहा कि तय तारीख तक कोई भी आपत्ति नहीं मिलने पर अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed