फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Nine colleges got affiliation, proposal of two rejected

बीयू : नौ कॉलेजों को मिली संबद्धता, दो का प्रस्ताव खारिज

Thu, 05 Sep 2024 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
BU: Nine colleges got affiliation, proposal of two rejected
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय संबद्धता समिति ने बुधवार शाम नौ नए कॉलेजों की संबद्धता पर मुहर लगा दी है। हालांकि दो कॉलेजों की संबद्धता का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया। छह सितंबर को इन कॉलेजों को विवि के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, तब दाखिले के लिए पंजीकरण होंगे।

विवि से संबद्धता के लिए झांसी, बांदा, जालौन, चित्रकूट, ललितपुर के 11 कॉलेजों ने आवेदन किया था। विवि ने संबद्धता पर कोई फैसला नहीं लिया और दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी। कॉलेज संचालकों ने शासन को पत्र लिखकर संबद्धता के साथ ही दाखिले शुरू कराने का पत्र लिखा। शासन ने बीयू प्रशासन को चालू शिक्षा सत्र में ही संबद्धता देकर दाखिले कराने के आदेश दिए। इसके चलते बुधवार की शाम कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में संबद्धता समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

कुलसचिव ने 11 कॉलेजों के संबद्धता के लिए प्रस्ताव रखे। समिति ने अली इब्राहीम महाविद्यालय अमरपुर बबीना, एसजीएलए महिला महाविद्यालय बदौसा बांदा, बंशीधर महाविद्यालय उरई, हाजी अनीस खान कन्या महाविद्यालय खदौरा जालौन, आरएस महाविद्यालय बागी खदौरा उरई, रामबाई पटेल महाविद्यालय देवकली चित्रकूट, अरविंद मधुरी तिवारी महाविद्यालय अटा जालौन, श्री गांधी ग्राम उद्योग महाविद्यालय भरोसा मोंठ, श्री सुंदर सिंह जवाहर सिंह चित्रकूट की संबद्धता मंजूर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दो कॉलेजों की संबद्धता नहीं हुई है। इसकी वजह संचालकों की तरफ से लिखकर दिया गया कि अभी सुविधाएं पूरी नहीं हैं। छह सितंबर को नए कॉलेजों को विवि के पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद इन कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव




सभी कॉलेजों में पंजीकरण के लिए खुलेगा पोर्टल
झांसी। कुलसचिव ने बताया कि संबद्धता प्राप्त करने वाले नौ कॉलेजों के साथ सभी एडेड और सेल्फ फाइनेंस के कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण खुलेंगे। तय किया गया है कि 20 सितंबर को दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण करा दी जाएगी और पठन-पाठन शुरू होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed