फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bu jhansi 1.5 lac student pronotted in bu jhansi

बुंदेलखंड के डेढ़ लाख छात्र- छात्राएं फिर हो सकते हैं प्रमोट

Wed, 02 Jun 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
bu jhansi 1.5 lac student pronotted in bu jhansi
बुंदेलखंड के डेढ़ लाख छात्र- छात्राएं फिर हो सकते हैं प्रमोट
विज्ञापन

- शासन की तरफ से गठित कमेटी दे चुकी रिपोर्ट, शासनादेश का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर शासन की तरफ से गठित की गई कुलपतियों की समिति ने कोरोना महामारी के चलते इस बार भी स्नातक और परास्नातक के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की सिफारिश की है। यदि ऐसा होता है तो बुंदेलखंड के डेढ़ लाख छात्र- छात्राएं बिना परीक्षा दिए फिर प्रमोट हो सकते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को शासनादेश का इंतजार है।
कोरोना महामारी की पहली लहर में विश्वविद्यालयों की वार्षिक प्रणाली की परीक्षा के बीच में ही लॉकडाउन लग गया था। इस कारण कई विषयों की परीक्षाएं नहीं हो सकीं। लॉकडाउन खुला तो कोरोना के मामले तेजी से बढ़े। इस कारण अंतिम वर्ष को छोड़कर सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया। सिर्फ फाइनल इयर वाले विद्यार्थियों की परीक्षा कराई गई। इस दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 1.40 लाख विद्यार्थियों को प्रमोट किया। इस बार की परीक्षाओं को लेकर शासन की तरफ से तीन कुलपतियों की कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने अपनी सिफारिश में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ही परीक्षा कराने की बात कही है। बाकी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की सिफारिश की है। यदि शासन इस पर मुहर लगा देता है तो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के वार्षिक प्रणाली वाले लगभग डेढ़ लाख छात्र- छात्राएं प्रमोट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एक साल की मेहनत पर तिगुना फायदा
पिछले साल स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी दूसरी साल के लिए प्रमोट कर दिए गए। अब यदि अंतिम वर्ष को छोड़कर बाकी सभी को फिर प्रमोट कर दिया जाता है तो दूसरे साल के विद्यार्थी तीसरे वर्ष में पहुंच जाएंगे। ऐसे में वह एक साल की मेहनत कर तीन वर्षों का रिजल्ट सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..
परीक्षाओं को लेकर शासन की तरफ से गठित कमेटी ने क्या रिपोर्ट सौंपी है, इसकी जानकारी नहीं है। जैसा शासनादेश आएगा, उसी हिसाब से परीक्षाएं कराई जाएंगी। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed