{"_id":"68ab6d6c6e24d0bc380067dd","slug":"bu-girls-will-wear-sarees-while-boys-will-wear-kurta-pyjama-during-convocation-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-626238-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : दीक्षांत में छात्राएं साड़ी तो छात्र पहनेंगे कुर्ता-पायजामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : दीक्षांत में छात्राएं साड़ी तो छात्र पहनेंगे कुर्ता-पायजामा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 27 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में इस बार भी भारतीय परिधान में मेधावी मेडल लेंगे। छात्राएं जहां क्रीम रंग की साड़ी पहनकर आएंगी। वहीं, छात्रा को सफेद कुर्ता और पायजामा पहनकर आना होगा।
दीक्षांत समारोह में इस बार एक कुलाधिपति स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य पद का वितरण किया जाना है। सभी मेडल बनकर आ चुके हैं। रंगाई-पुताई से लेकर साज-सज्जा का काम भी अंतिम चरण में है। वहीं, सभी मेधावियों को समारोह के परिधान की भी जानकारी दे दी गई है। बताया गया कि वर्ष 2016 से बीयू में भारतीय परिधान में मेधावी मेडल प्राप्त कर रहे हैं। तत्कालीन कुलाधिपति राम नाईक ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह के दौरान गाउन के बजाए मेधावियों को भारतीय पोशाक में मेडल प्राप्त करने के लिए कहा था। इसके बाद ये व्यवस्था प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में लागू हुई। कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि छात्राएं जहां क्रीम रंग की साड़ी तो छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह से पहले मेधावियों को रिहर्सल भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को भी खुला विवि, हुआ रिहर्सल
छुट्टी का दिन होने के बावजूद दीक्षांत समारोह के मद्देनजर रविवार को विश्वविद्यालय खुला। समारोह में जिन शिक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें रिहर्सल कराया गया।
विज्ञापन