फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: From filling out PhD forms to conducting exams, we're now without guides.

BU: पीएचडी की फॉर्म भराने से लेकर परीक्षा करा ली, अब नहीं मिल रहे गाइड

Mon, 27 Apr 2026 12:52 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 27 Apr 2026 12:52 PM IST
सार

10 विषयों की काउंसिलिंग में लेटलतीफी पर अब बीयू प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि जब पर्याप्त संख्या में गाइड नहीं थे तब बीयू प्रशासन ने इन विषयों में फॉर्म भरवाने के लिए फॉर्म क्यों खोल दिए।

विज्ञापन
BU: From filling out PhD forms to conducting exams, we're now without guides.
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमित पीएचडी कराने को लेकर अपनी पीठ थपथपाने वाले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इस बार व्यवस्था लड़खड़ा गई है। अभ्यर्थियों से फॉर्म भरवाने से लेकर बीयू ने प्रवेश परीक्षा तक करा ली। करीब नौ महीने पहले परीक्षा का परिणाम भी जारी हो गया लेकिन अब तक 47 में 10 विषयों की काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पाई है। कारण, बीयू को इन विषयों में पर्याप्त गाइड न मिल पाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बीयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 47 विषयों में पीएचडी कराने के लिए मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई थी। 20 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराई गई। कुछ समय बाद ही इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया। 37 विषयों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया दिसंबर के पहले सप्ताह में पूर्ण कर ली गई और चार अप्रैल से इनका कोर्स वर्क भी शुरू हो गया। लेकिन मास कम्युनिकेशन, कॉमर्स, लॉ, फाइन आर्ट, एनिमल हसबैंड्री एवं डेरिंग, हॉर्टीकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, मृदा विज्ञान समेत 10 विषयों की काउंसिलिंग बीयू प्रशासन अब तक नहीं करा पाया है। दूसरी तरफ, परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी लगातार इस इंतजार में हैं कि कब उनकी काउंसिलिंग शुरू होगी। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि 15 मई तक बचे हुए सभी विषयों की भी काउंसिलिंग हो जाएगी।
विज्ञापन



उठ रहे सवाल, जब नहीं थे गाइड तो क्यों कराई परीक्षा
10 विषयों की काउंसिलिंग में लेटलतीफी पर अब बीयू प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि जब पर्याप्त संख्या में गाइड नहीं थे तब बीयू प्रशासन ने इन विषयों में फॉर्म भरवाने के लिए फॉर्म क्यों खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed