फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU free seat take admission

बीयू : कोर्सों की बची सीटों पर 25 तक प्रवेश का मौका

Wed, 11 Nov 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
BU free seat take admission
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वाले छात्र-छात्राओं के पास अभी भी दाखिल पाने का मौका है। सीट आवंटन न होने या होने के बाद भी प्रवेश न पाने वाले विद्यार्थी कुछ कोर्सों में रिक्त सीटों पर 25 नवंबर तक प्रवेश ले सकते है। इसके लिए अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर 11 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

बीयू कैंपस, कॉलेजों में संचालित एमएससी केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, एमबीए, एमबीए आईबी, बीएएलएल, एलएलबी, एलएलएम, एग्रीकल्चरल साइंस और बीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवंटित कॉलेज में 19 अक्तूबर तक प्रवेश कंफर्म कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तिथि 22 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई। 23 अक्तूबर से संबद्ध कॉलेजों के लॉगइन आईडी पर मेरिट और प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों की सूची प्रदान की गई। रिक्त स्थानों पर 10 नवंबर तक ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म कराने के निर्देश दिए गए। अब इसे 25 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि उक्त कोर्सों की रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राएं 25 नवंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए बीयू की वेबसाइट पर जाकर 11 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को एक हजार और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को 500 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यह प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed