फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bu exam canceled, school and college closed

बीयू की परीक्षाएं निरस्त, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Mon, 23 Dec 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
bu exam canceled, school and college closed
झांसी। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों से कई जिलों में बिगड़े हालातों को देखते हुए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई, आईसीएससी सहित अन्य सभी बोर्डों के स्कूल एवं मान्यता प्राप्त प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज सोमवार और मंगलवार को भी बंद रहेंगे। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भी 23 व 24 नवंबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर आ गए थे। जगह-जगह गश्त की गई। कानपुर की तरफ से आने वाली बसों को चेक किया गया। सभी चौराहों पर तो पुलिस थी ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के निर्देश पर 23 व 24 दिसंबर को छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को सभी स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सोमवार, मंगलवार की कैंपस और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब 23 दिसंबर को होने वाली परीक्षा सात जनवरी और 24 को होने वाली आठ जनवरी को आयोजित होगी। इसके अलावा दोनों दिन शैक्षणिक कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासनिक भवन को छोड़कर कोई भी विभाग, कार्यालय नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed