{"_id":"6887dfeb5cd411da110e0f2d","slug":"bu-convocation-and-golden-jubilee-celebrations-in-the-last-week-of-august-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-607681-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : दीक्षांत व स्वर्ण जयंती समारोह अगस्त के अंतिम सप्ताह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : दीक्षांत व स्वर्ण जयंती समारोह अगस्त के अंतिम सप्ताह में
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा। सोमवार को कुलपति ने 10 अगस्त तक पदक सूची को अंतिम रूप देने व डिग्रियां छपवाने के आदेश दिए। दो-तीन दिन में आयोजन कमेटी गठित कर जिम्मेदारियां तय करने के निर्देश दिए।
विश्वविद्यालय अपनी स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इसके चलते दीक्षांत और स्वर्ण जयंती समारोह एक साथ मनाने का फैसला लिया गया है। कुलाधिपति के कार्यक्रम की अनुमति भी मिल गई है, मगर तारीख का निर्धारण नहीं हुआ है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि पत्रिका के अलावा छपाई संबंधी सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं। कुलसचिव राज बहादुर ने बताया कि मेडल की सूची जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन