{"_id":"60ad58338ebc3e6e7e646ff5","slug":"bu-collage-bisnis-coursh-reporters-news-jhs1956530195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू, कॉलेजों में व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश की होड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू, कॉलेजों में व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश की होड़ शुरू
विज्ञापन
बुंदेलखंड विवि: व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश की होड़ शुरू
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में संचालित कोर्सों में सत्र 2021-22 में प्रवेश की होड़ शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन के लिए मंगलवार से वेबसाइट पर लिंक दे दिया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में लगभग सौ व्यावसायिक कोर्स संचालित हैं। इसके अलावा कई कॉलेजों में भी प्रोफेशनल कोर्स चलते हैं। बीयू कैंपस में व्यावसायिक कोर्सों की साढ़े पांच हजार और कॉलेजों में आठ हजार समेत कुल 13500 सीटें हैं। इन कोर्सों में प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर एडमिशन होते हैं। कोरोना के चलते अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस और कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक कोर्सों के आवेदन खोल दिए हैं। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए प्रवेश परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराई जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी हैं।
पिछले साल आए रिकॉर्ड आवेदन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस कोर्सों के लिए पिछले साल रिकॉर्ड 5500 सीटों के सापेक्ष 12 हजार से भी ज्यादा आवेदन आए थे, जो कि 20 प्रतिशत अधिक था। इसके पीछे की वजह कोविड बताई गई। दरअसल, कोरोना के चलते क्षेत्र के अभ्यर्थी बाहर प्रवेश के लिए जाने से बचते रहे। ऐसे में झांसी समेत बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं ने प्राथमिकता के आधार पर बीयू में प्रवेश लिया।