{"_id":"67a4ce1a0e8e5b0723032a91","slug":"bu-bed-joint-entrance-exam-forms-will-be-filled-from-february-15-2025-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP B.Ed 2025 Date: बीयू फिर कराएगा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 15 फरवरी से भरे जाएंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP B.Ed 2025 Date: बीयू फिर कराएगा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 15 फरवरी से भरे जाएंगे फॉर्म
Thu, 06 Feb 2025 08:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2025 08:30 PM IST
सार
बीयू के कुलपति प्रो मुकेश पाडेय ने बताया बीयू ने वर्ष 2023 में पांच लाख और वर्ष 2024 में दो लाख से ज्यादा आवेदक जभ्यर्थियों की शुचिता और पारदर्शिता से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई थी। शासन से निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : Youtube @BundelkhandUniversityOfficial
विस्तार
प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने लगातार तीसरी बार बीएड परीक्षा की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) को सौंपी है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर 15 फरवरी से भरे जाएंगे और अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
बीयू के कुलपति प्रो मुकेश पाडेय ने बताया बीयू ने वर्ष 2023 में पांच लाख और वर्ष 2024 में दो लाख से ज्यादा आवेदक जभ्यर्थियों की शुचिता और पारदर्शिता से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई थी। शासन से निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया। रिकार्ड समय के अंदर ही काउंसलिग करवा दी गई। इसके चलते ही शासन ने फिर तीसरी बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
चीयू प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बन गया है, जो लगातार तीसरी बार बीएड की सयुक्त प्रवेश परीक्षा कराएगा। शासन से जिम्मेवारी मिलते ही कोर कमेटियों का गठन कर दिया है। हर कोर कमेटी की जिम्मेदारियां तय करके समय पर पूरी करने के निर्देशांकर दिए हैं। बीयू की वेबसाइट पर बीएड एंट्स एन्जाम-2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 15 फरवरी से ऑनलाइन फार्म भरना शुरू हो जाएगा, जो 15 मार्च तक भरे जाएंगे। तय किया है कि जून में काउंसलिंग करवा दी जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई समय से शुरू हो सके।
विज्ञापन
मिली खास जिम्मेदारी
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय में बीएड की सयुला प्रवेश परीक्षा कराने के लिए जिम्मेदारिया तप कर दी है। कुलसचिव विजय कुमार सिंह को स्टेट नोडल ऑफीसर बनाया है। स्टेट हीटर सीनियर प्रीफेसर एसपी सिंह की बजाया है। को-आडीनेटर पी. डीके भट्ट और पी सौरभ श्रीवास्तव होंगे।
ऐसे होगी परीक्षा केंद्र पर मॉनीटरिंग
कुलपति ने बताया संयुक्त प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी के लिए कैंपस में कंट्रोल रूम बजाया जाएगा। जहा से जीसीटीनी सर्विलांस बायोमेटिक अटेमेंट और एआई तकनीकी से निगरानी की जाएगी।
ये होंगी फॉर्म भरने की फीस
वर्ग फीस
विलंब शुल्क के साथ फीस
सासान्य 1400 रुपये 2000 रुपये
ओबीसी 1400 रुपये 2000 रुपये
एससी 700 रुपये 1000 रुपये
एसटी 700 रुपये 1000 रुपये
बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों की फीस 1400 रुपये 2000 रुपये
एक नजर में पूरा कार्यक्रम
बीएड नोटिफिकेशन 5 फरवरी
ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी से
अंतिम तिथि
15 मार्च संभावित
प्रवेश परीक्षा
अप्रैल में संभावित
परिणाम
मई में संभावित
काउंसलिंग
10 जून संभावित
ये योग्यता होना है जरूरी
सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थी का कम से कम 50 फीसदी अंक के साथ यूजी या पीजी
एससी व एसटी अभ्यर्थी का कम से कम 45 फीसदी अंक के साथ यूजी या पीजी डिग्री
बीटेट या बीई हैं, तो गणित, साइस कोर विषय के साथ कम से कम 55 फीसदी अंक