{"_id":"686980159335c39d3d047871","slug":"bu-bed-counseling-will-start-after-august-10-jhansi-news-c-11-jhs1019-591528-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : 10 अगस्त के बाद शुरू होगी बीएड काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : 10 अगस्त के बाद शुरू होगी बीएड काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई विवि ने 30 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश के महाविद्यालयों में बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 10 अगस्त के बाद ही शुरू हो सकेगी। इसकी वजह अधिकतर विश्वविद्यालयों ने यूजी-पीजी फाइनल वर्ष का रिजल्ट 30 जुलाई तक ही घोषित करने की उम्मीद जताई है। बीयू प्रशासन ने प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू न करने का पत्र भेज दिया है।
बीयू ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराकर जून में परिणाम जारी कर दिया था। कुलपति ने घोषणा की थी कि 10 जुलाई से प्रवेश की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी। इस पर बीयू कुलसचिव राजबहादुर ने प्रदेश के सभी विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रकों को पांच जुलाई तक परिणाम जारी करने का पत्र भेजा था। अधिकांश विवि ने 30 जुलाई तक रिजल्ट जारी करने की उम्मीद जताई है। तर्क दिया है कि सम सेमेस्टर की परीक्षा देरी से शुरू होने की वजह से परिणाम घोषित करने में समय लग रहा है।
ऐसे में कुलसचिव ने शनिवार को प्रमुख सचिव को पत्र भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विवि से मिली सूचना के आधार पर तय किया गया है कि अब बीएड प्रवेश की काउंसलिंग अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू कराई जाएगी। जब तक यूजी-पीजी फाइनल वर्ष का परिणाम घोषित नहीं होगा, काउंसलिंग शुरू नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के फार्म कल तक भरें
झांसी। बीयू ने प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन भरने की अंतिम तिथि सात जुलाई है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि फार्म भरने की तिथि बढ़ने की वजह से प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी है। ब्यूरो