फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU are stolen from the computer parts

बीयू में कंप्यूटर्स से चोरी हो रहे पार्ट्स

Sat, 12 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
BU are stolen from the computer parts
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लैब में रखे कंप्यूटर्स से पार्ट्स चोरी हो रहे हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। चोरी किए गए पार्ट्स के जरिए एसेंबल्ड कंप्यूटर तैयार करने का शक है।
विज्ञापन


हाल ही में विज्ञान भवन स्थित लैब में रखे करीब 35 कंप्यूटर्स को लॉ विभाग की लाइब्रेरी में शिफ्ट किया गया था। जब कंप्यूटर्स की फिटिंग की बारी आई तब पता चला कि उनमें से दस चल ही नहीं रहे हैं। जांच करने पर दसों कंप्यूटर्स में से किसी की हार्ड डिस्क और रैम गायब थी, तो किसी में स्विच्ड मोड पावर सप्लाई (एसएमपीएस) और सीपीयू प्रोसेसर चिप ही नहीं थी।
विज्ञापन


जितनी सफाई से कंप्यूटर्स के पार्ट्स चोरी किए गए हैं, उससे लगता है कि किसी टेक्निकल स्टाफ का इसमें हाथ हो सकता है। यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि कंप्यूटर्स के पार्ट्स चोरी करके एसेंबल्ड कंप्यूटर तैयार किए जा रहे हैं।  हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस लैब से कंप्यूटरों से पार्ट्स चोरी हुए हैं, उसकी जिम्मेदारी एक असिस्टेंट प्रोफेसर की थी। ऐसा लगता है कि उन्होंने बिल्कुल भी लैब पर ध्यान नहीं दिया और एक के बाद एक दस कंप्यूटरों से पार्ट्स चोरी होते रहे। यहीं नहीं, मामलेे की जांच को अभी तक कमेटी भी गठित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed