फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU admission test will now be held on July 2

अब दो जुलाई को होगी बीयू की प्रवेश परीक्षा

Wed, 24 May 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
BU admission test will now be held on July 2
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस में चल रहे विभिन्न कोर्स की प्रवेश परीक्षा की तारीख बढ़ा दी है। अब 11 जून की जगह दो जुलाई को परीक्षा आयोजित होगी। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों के 15 जून और सीधे प्रवेश वाले विषयों के प्रवेश फॉर्म 20 जून तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन

बीयू में तीन दर्जन से अधिक कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के जरिए तो लगभग 30 कोर्सों में सीधे एडमिशन मिलता है। कुछ महीने पूर्व हुई प्रवेश समिति की बैठक में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सत्र 2017-18 की प्रवेश परीक्षा 15 जून को आयोजित करने का फैसला लिया था। पिछले माह यूनिवर्सिटी ने प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि 18 अप्रैल से 20 मई तय कर दी थी। चूंकि, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस साल हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पिछले सालों की तुलना में देरी से हो पाईं। इस कारण अब तक इंटरमीडिएट का रिजल्ट नहीं आ सका है। इसका असर हुआ कि यूनिवर्सिटी मेें अपेक्षाकृत कम फॉर्म भरे जा सके। ऐसे में बीयू ने प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों के एडमिशन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी है। वहीं, सीधे प्रवेश वाले कोर्सों के फॉर्म 20 जून तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इन कोर्सों में रह सकती मारामारी
पिछले सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार भी प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा मारामारी बीएससी व एमएससी एग्रीकल्चर में हो सकती है। वहीं, एलएलबी, बीपीएड, एमएड, डी-फॉर्मा, बीएलएड में भी छात्रों के बीच प्रवेश के लिए होड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मौका दिया
इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम नहीं निकल पाने से छात्र-छात्राएं अभी असमंजस में हैं। छात्रों को मौका देने के लिए प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है।
- वीएन सिंह, कुलसचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed