फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bu admission fraud video viral

बीयू में पैसे लेकर प्रवेश दिलाने का ऑडियो वायरल

Thu, 03 Jun 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
bu admission fraud video viral
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पैसे लेकर प्रवेश दिलाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप एक छात्र संगठन के नेता पर लग रहे हैं। यह ऑडियो सुर्खियों में बना हुआ है और लोग एक से दूसरे व्यक्ति को तेजी से भेज रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस कोर्सों के लिए प्रवेश खोल दिए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसी बीच, बुधवार को प्रवेश को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। ऑडियों में दो छात्र एक-दूसरे से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में एक छात्र बोलता है कि प्रवेश दिलाने के लिए 40 हजार रुपये देने की बात कही थी मगर संबंधित छात्र के पिता कह रहे हैं कि ये बहुत ज्यादा है। इस पर दूसरा छात्र, जो कि एक छात्र संगठन से जुड़ा होना बताया जा रहा है, वो कहता है कि 10 हजार रुपये तक और कम हो सकते हैं। मगर जिसने प्रवेश करवाने की बात कही है, वो 30 हजार रुपये मांग रहा है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed