{"_id":"685080372226e93a3709a8a5","slug":"bu-action-decided-if-application-remains-pending-for-three-days-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-578886-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : तीन दिन आवेदन लंबित रहने पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : तीन दिन आवेदन लंबित रहने पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू के कई कर्मी देरी से कार्यालय आने के बावजूद उपस्थिति पंजिका पर सही समय अंकित कर रहे हैं। यही नहीं, अपने पटल पर उपस्थित नहीं होते हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राएं परेशान होते हैं। बीयू प्रशासन ने सख्त आदेश कर दिए हैं कि तीन दिन से अधिक आवेदन लंबित होने पर अनुशासनहीनता में कार्रवाई होगी।
कार्यवाहक कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने पत्र जारी करते हुए कहा कि बीयू के कुछ कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं। देर से आने पर भी उपस्थिति पंजिका में सही समय दर्शा देते हैं। अपने पटल पर उपस्थित नहीं रहने से दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राएं भटकते रहते हैं। इसके बारे में कुलपति को भी पता चला है। यह घोर लापरवाही है और कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि पूर्व में शासन ने भोजनावकाश के लिए आदेश किया था, जिसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है।