{"_id":"63c2f15cd6a43b47203a3c40","slug":"bu-64-thousand-degree-got-jhansi-news-jhs237012175-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: दीक्षांत समारोह में बांटी जाएंगी 64 हजार उपाधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: दीक्षांत समारोह में बांटी जाएंगी 64 हजार उपाधियां
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 64 हजार डिग्रियां बांटी जाएंगी। अभी गोपनीय विभाग में चार्ट से दस्तावेजों का मिलान चल रहा है। ये काम पूरा होते ही डिग्रियां छपने के लिए भेज दी जाएंगी।
बीयू का दीक्षांत समारोह 30 जनवरी को होना है। इसके लिए कुलाधिपति पदक की सूची फाइनल हो चुकी है। समारोह में 31 पदक बांटे जाने हैं। इसमें एक कुलाधिपति स्वर्ण, 12 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, समारोह में 85 से अधिक पीएचडी शोधार्थियों को भी उपाधियां मिलने की घोषणा संकाय अध्यक्षों द्वारा की जाएगी।
वहीं, स्नातक, परास्नातक से इस वर्ष पासआउट हुए 64 हजार छात्र-छात्राओं को भी उपाधियां देने की घोषणा दीक्षांत समारोह में होगी। इसके बाद कैंपस के छात्रों की डिग्रियां विभाग प्रमुखों और कॉलेजों के विद्यार्थियों की प्राचार्य के पास भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि अभी दस्तावेजों का चार्ट से नाम, अंक, विषय, कॉलेज का नाम आदि का मिलान चल रहा है। ये काम जैसे ही पूरा होगा, उसके बाद डिग्रियों के प्रकाशन का काम शुरू हो जाएगा।